मुंबई उच्च न्यायालय

रिया चक्रवर्ती को मुंबई उच्च न्यायालय ने सशर्त जमानत दी

मुंबई , 7 अक्टूबर।   मुंबई उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सशर्त जमानत दे दी है।

उन्हे यह जमानत  एक लाख रुपये के मुचलके और पासपोर्ट जमा कराने की शर्त पर मिली है।

रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपये का बॉन्ड देना होगा, पासपोर्ट जमा कराना होगा और मुंबई से कहीं भी बाहर जाने पर प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

हाईकोर्ट ने रिया के भाई शोभित की जमानत की अर्जी खारिज कर दी है।

ख़्याल में रहे कि रिया चक्रवर्ती  को ड्रग्स कनेक्शन के मामले में हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। वह कई दिनों से जेल में बंद है।

इसे बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए बड़ी राहत कही जासकती हे।

नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने कहा है कि वह जमानत के खिलाफ अपील करेगा।