रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : 800 मीटर स्पर्धा से बाहर हुए भारत के जॉनसन

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त | भारतीय धावक जिनसन जॉनसन रियो ओलम्पिक में शुक्रवार को पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके।

क्वालिफिकेशन हीट-3 में जॉनसन एक मिनट 47.27 सेकेंड का समय निकाल सके और नौ प्रतिभागियों में पांचवां स्थान हासिल कर सके।

हीट-3 में एक मिनट 45.09 सेकेंड का समय निकालते हुए केन्या के डेविड लेकुटा रुडिशा पहले स्थान पर रहे।