लगातार छह घंटे तक जनता के बीच रहे नीतीश

पटना, 08 फरवरी। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज दूसरी बार आयोजित जनता के दरबार में लगातार छह घंटे से अधिक समय तक रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई 150 महिलाओं सहित 826 लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा, सामान्य प्रशासन, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, सांस्थिक वित्त निदेशालय तथा श्रम संसाधन विभाग से संबंधित समस्याओं से रू-ब-रू हुए।

उन्होंने लोगों की शिकायत के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभाग के मंत्री, प्रधान सचिव/सचिव को निर्देश दिया।

आज के जनता के दरबार में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, मंत्री समाज कल्याण मंजू वर्मा, मंत्री श्रम संसाधन विजय प्रकाश, मंत्री उद्योग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जय कुमार सिंह, मंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण  संतोष कुमार निराला, मंत्री कला संस्कृति एवं युवा विभाग शिवचन्द्र राम उपस्थित थे।

इनके अलावा प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन एवं अल्पसंख्यक कल्याण आमिर सुबहानी, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य आर0क0े महाजन, प्रधान सचिव, समाज कल्याण वंदना किन्नी, प्रधान सचिव, श्रम संसाधन दीपक कुमार सिंह, प्रधान सचिव, अनुसूचित जाति/जनजाति एस0एम0 राजू, प्रधान सचिव, जल संसाधन एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी अरूण कुमार सिंह, डी0जी0 निगरानी, रविन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव, चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव, अतीश चन्द्रा, सचिव, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष पदाधिकारी, गोपाल सिंह, जिलाधिकारी, संजय अग्रवाल सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।