लाख और काष्ठ शिल्प लोगों के आकर्षण का केन्द्र

भोपाल, 14 फरवरी (जनसमा)।  यहां लगे हस्तशिल्प मेले में लाख और काष्ठ शिल्पकला  लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। दस दिवसीय जल महोत्सव के अवसर पर लगाया गया क्राफ्ट बाजार पर्यटकों एवं आम लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। वे अपनी मनपसंद की वस्तुएँ खरीद भी रहे हैं।

क्राफ्ट बाजार में मुख्य रूप से लाख से बनी वस्तुएँ, टेराकोटा से बना सामान, लौहशिल्प, काष्ठशिल्प माँडणा कला पर्यटकों का बरबस ही मन मोह रही है।

हनुवंतिया टूरिस्ट काम्पलेक्स के ठीक सामने लगे क्राफ्ट बाजार में चित्रकला का लाइव डेमो, पेपर मेसी, फ्लावर पॉट, बटिक प्रिन्ट, ब्लाक प्रिन्ट, कशीदाकारी, काँच की कलाकृतियाँ, लूम मेकर एवं लाइव पॉट मेकिंग आदि आकर्षण का केन्द्र हैं। क्राफ्ट बाजार के साथ फूड जोन भी है जहाँ विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा रहा है।

पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित जल-महोत्सव में रविवार को तीसरे दिन भी जल, वायु और थल की विभिन्न गतिविधियाँ हुई।

जल-महोत्सव में आज

जल-महोत्सव में सोमवार 15 फरवरी की संध्या प्रसिद्ध मैहर बैण्ड की सुमधुर धुनों की प्रस्तुति होगी। उल्लेखनीय है कि मैहर बैण्ड अपने सुमधुर और शास्त्रीय संगीत की धुनों के लिए जाना जाता है।