वायुसेना का विमान 29 यात्रियों सहित लापता

नई दिल्ली, 22 जुलाई | भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ान भरते हुए लापता हो गया, जिसमें 29 लोग सवार थे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह बात कही। विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा था। इसमें सवार लोगों में चालक दल के छह सदस्य भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि विमान में वायुसेना के जवान सवार थे।

भारतीय नौसेना द्वारा बंगाल की खाड़ी में एएन-32 विमान की खोज और राहत कार्य शुरू किया जा चुका है।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इस खोज तथा राहत अभियान में पी-8 निगरानी विमान, एक डोर्नियर और चार जहाज में जुटे हुए हैं और अन्य सहायता भी दी जा रही है।    –आईएएनएस

(फाइल फोटो)