विजय रूपाणी

विजय रुपाणी वड़ोदरा में एक रैली के दौरान सभा मंच पर ही बेहोश हुए

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी वड़ोदरा में एक रैली के दौरान सभा मंच पर ही कुछ पल के लिए चेतना खोते देखे गए।

विजय रुपाणी रविवार को यहां एक रैली में बोल रहे थे।

विजय रुपाणी को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में वे अपने आप मंच की सीढ़ियों से उतरे। इससे पहले वह दो राजनीतिक रैलियों को संबोधित कर चुके थे।

बाद मे इस चुनाव रैली के दौरान बोलते-बोलते उन्हें गिरतेे हुए देखा गया था लेकिन उनके सुरक्षा गार्ड ने उन्हें दौड़कर थाम लिया।इस घटना के बाद उनका आगे का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

रैली के लाइव प्रसारण के लिए मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से साझा किए गए एक वीडियो में, रुपाणी को भाषण के अंत में चेतना खोते देखा गया।

मुख्यमंत्री को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में मंच की सीढ़ियों से नीचे आते देखा गया।

उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ आरके पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की जांच रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं।