वीगन खाद्य

वीगन खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये केंद्र की योजना

वीगन (शाकाहारी और दुग्ध उत्पादों से रहित) खाद्य श्रेणी के अंतर्गत वनस्पति आधारित मांस उत्पादों की पहली खेप का निर्यात किया है।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात प्राधिकरण (एपीडा) के जरिये यह निर्यात गुजरात के खेड़ा जिले के नाड़ियाद से आज 22 सितंबर, 2022  को अमेरिका के कैलीफोर्निया किया गया है।

वीगन खाद्य उत्पादों की विकसित देशों में बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर वनस्पति आधारित खाद्य उत्पादों में अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को निर्यात करने की अपार क्षमता है, क्योंकि इसमें उच्च गुणवत्ता वाले पोषक तत्‍व होते हैं। इसमें रेशे अधिक होते हैं और कोलोस्ट्रॉल की मात्रा बेहद कम होती है।

नाड़ियाद से जो पहली खेप अमेरिका निर्यात की गई है, उसमें वीगन उत्पाद हैं, जैसे मोमोज़, मिनी समोसे, पैटीज़, नगेट्स, स्प्रिंग रोल्स, बर्गर, आदि।

एपीडा  के अध्यक्ष डॉ. एम. अंगमुथ्थू ने कहा कि एपीडा बड़े पैमाने पर वनस्पति आधारित मांस उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिये काम कर रहा है, जिसमें पारंपरिक पशु आधारित मांस निर्यात बाजार में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है।

वीगन खाद्य उत्पादों को प्रोत्साहित करने की एपीडा ने योजना बनाई है, जिसमें पैनकेक, स्नैक्स, चीज़ आदि शामिल हैं, जिन्हें आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया, इजरायल, न्यूजीलैंड और अन्य देशों को निर्यात किया जायेगा।

एपीडा, गुजरात के क्षेत्रीय प्रमुख ने कहा कि  निर्यात बास्केट में अधिक से अधिक वनस्पति आधारित मांस उत्पादों को जोड़ना चाहिये। वनस्पति आधारित खाद्य उत्पादों की पहली खेप को ग्रीन-नेस्ट और होलसम फूड्स ने निर्यात किया था।

 

एपीडा अतंर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में निर्यातकों की भागीदारी भी सुनिश्चित करता है। इस तरह निर्यातकों को एक मंच मिल जाता है, जहां वे विश्व बाजार में अपने खाद्य उत्पाद उतार सकते हैं।

एपीडा आहार, जैविक विश्व कांग्रेस, बायो-फैक इंडिया, आदि जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है, ताकि कृषि-निर्यात को प्रोत्साहित किया जा सके।

निर्यात किये जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता का निर्बाध प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने के लिये एपीडा ने देशभर में 220 प्रयोगशालाओं को मान्यता दी है, जो निर्यातको के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के परीक्षण की सेवायें प्रदान करती हैं।