वीरभद्र ने खिलाड़ी कनीजो बेगम को दी बधाई

शिमला, 02 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चंबा जिले की चुराह घाटी की युवा खिलाड़ी कनीजो बेगम को अमेरिका में आयोजित होने वाली क्रास कंट्री दौड़ की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में चयन के लिए बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कनीजो बेगम के लिए यह एक महान उपलब्धि है और इससे पूर्व भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीत कर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि कनीजो बेगम की उपलब्धियां राज्य के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
वीरभद्र सिंह ने कनीजो बेगम के परिजनों को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी है तथा अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में उनकी सफलता की कामना की है।