भारत : वेटलिफ्टिंग में दबदबा कायम रहा, साइकिल दौड़ में तीनों पदक जीते

गुवाहाटी, 9 फरवरी (जनसमा)। यहां मंगलवार को हुए 12 वें दक्षिण एशियाई खेल -2016 में वेटलिफ्टिंग में भारत का दबदबा कायम रहा। भारत की सुशीला पंवार ने भारतीय टीम के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने यह पदक आज गुवाहाटी में 12 वें दक्षिण एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्राप्त किया। इसका आयोजन भोगेश्वरी फूकानानी इंडोर स्टेडियम में किया गया था।
सुशीला पंवार ने +75 किलो महिला वर्ग में कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया।

173 किलोग्राम वजन उठाकर श्रीलंका की ईशानी अनुष्का कालूथनथ्री ने रजत पदक और 165 किलोग्राम वजन उठाकर नेपाल की तारा देवी पुन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

वेटलिफ्टिंग के महिला और पुरुष वर्ग की पदक तालिका में भारत ने 6 – 6 स्वर्ण पदक प्राप्त किये हैं।

भारतीय महिला साइकिल धावकों ने 80 किलोमीटर दौड़ जीती
12 वें दक्षिण एशियाई खेलों में 80 किलोमीटर की एकल सड़क साइकिल दौड़ में भारतीय महिलाओं ने आज सभी तीनों पदक जीत लिये हैं। बिद्यालक्ष्मी तुरंगबम ने स्वर्ण पदक, लिदियामोल सन्नी मेनामबरांबिल ने रजत पदक और गीतू राज एनएन ने कांस्य पदक जीता।
फोटो में 7 फरवरी 2016 को गुवाहाटी के दिसपुर में आयोजित 12वें दक्षिण एश्‍ाियाई खेलों में 56 किलोग्राम पुरुष भारोत्‍तोलन प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले गुरु राजा (भारत) भार उठाते हुए।