शनि शिंगणापुर मंदिर महिलाओं के लिये खोल दिया गया

अहमदनगर (महाराष्ट्र), 8 अप्रैल(जनसमा)| प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर महिलाओं के लिये खोल दिया गया। मंदिर ट्रस्ट ने शुक्रवार से महिलाओं के लिए मंदिर के कपाट खोलने का निर्णय लिया है। इस तरह लगभग 400 साल पुरानी परंपरा टूट गई। ट्रस्टी शालिनी लांडे ने मंदिर ट्रस्ट के निर्णय के बारे में संवाददाताओं को जानकारी दी। इससे पहले महिलाओं के इस मंदिर में पूजा.अर्चना की अनुमति नहीं थी।

फाइल फोटो।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले का तत्काल स्वागत किया। इसके लिए भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड नामक महिलाओं के समूह ने चार महीने तक आंदोलन किया था।

जानकारी के अनुसार आज सवेरे कुछ पुरुष गर्भगृह में घुस गये और शनि शिला पर तेल और गंगा जल चढ़ाया। ये श्रद्धालु बेरीकेट तोड़कर अंदर गये औा जलाभिषेक किया।