शिमला में आयोजित होंगी कल्याण बोर्डों की बैठकें

शिमला, 08 फरवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राज्य स्तरीय विभिन्न कल्याण बोर्डों की बैठकें 9 फरवरी से 12 फरवरी, 2016 तक हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्मजडेल भवन के सभागार में आयोजित की जाएंगी। पूर्व में ये बैठकें धर्मशाला में निश्चित की गई थीं। बैठकों की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड, कोली कल्याण बोर्ड तथा सन्त रविदास कल्याण बोर्ड की बैठकें 9 फरवरी को क्रमशः प्रातः 10.30 बजे, बाद दोपहर 12.30 बजे व 3.00 बजे आयोजित की जाएंगी।

राज्य स्तरीय गद्दी कल्याण बोर्ड, विश्वकर्मी कल्याण बोर्ड तथा बाल्मिकी कल्याण बोर्ड की बैठकें 10 फरवरी को क्रमशः प्रातः 10.30 बजे, बाद दोपहर 12.30 बजे व  3.00 बजे आयोजित की जाएंगी।

राज्य स्तरीय महिला कल्याण बोर्ड, विकलांजन कल्याण बोर्ड तथा लबाणा कल्याण बोर्ड की बैठकें 11 फरवरी को क्रमशः प्रातः 10.30 बजे, बाद दोपहर 12.30 बजे व  3.00 बजे आयोजित की जाएंगी।

इसी तरह हि.प्र. राजपूत कल्याण बोर्ड, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की बैठकें 12 फरवरी, 2016 को क्रमशः प्रातः 10.30 बजे, बाद दोपहर 12.30 बजे व 3.00 बजे आयोजित की जाएंगी। प्रवक्ता ने बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे शिमला में आयोजित होने वाली इन बैठकों में भाग लें।