श्रम पुरस्कार 54 कर्मियों को, ‘श्रम रत्न’ किसी को नहीं

नई दिल्ली, 9 फरवरी (जनसमा)।  उत्पादकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान तथा साहस और सजगता के लिए प्रदान किये जाने वाले प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा कर दी गइ्र। ये पुरस्कार वर्श 2014 के लिए दिये जारहे हैं। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के 36 और निजी क्षेत्र के 18 कर्मी शामिल हैं। सर्वोच्च ‘श्रम रत्न’ पुरस्कार के लिए किसी का भी चयन नहीं किया गया

भारत सरकार ने आज वर्ष 2014 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा की है। ये पुरस्कार केन्द्र और राज्य सरकारों के विभागीय तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं 500 या इससे अधिक कर्मियों की निजी क्षेत्र की ईकाइयों में काम करने वाले 54 कर्मियों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, नवाचार की योग्यताओं, उत्पादकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान तथा साहस और सजगता के लिए प्रदान किया जाएगा।

इस वर्ष के नामांकनों में से श्रम भूषण पुरस्कार के लिए 9, श्रम वीर/श्रम वीरांगना के लिए 19 और श्रमश्री/श्रम देवी के लिए 26 नामों का चयन किया गया है। हालांकि श्रम पुरस्कारों की कुल संख्या 32 है,लेकिन पुरस्कार प्राप्त करने वालों की संख्या 54 (3 महिलाओं सहित) है, क्योंकि कुछ पुरस्कार एक से अधिक कर्मी/ कर्मियों के दल को दिए गए हैं।

श्रम रत्न
श्रम पुरस्कारों में यह सर्वोच्च पुरस्कार (एक) है, जिसमें ‘सनद’ के साथ दो लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष 2014 के लिए इस प्रतिष्ठित श्रम रत्न पुरस्कार के लिए किसी का भी चयन नहीं किया गया है, क्योंकि चयन समिति को इस पुरस्कार के लिए कोई भी नामांकन योग्य नहीं लगा।

श्रम भूषण
श्रम भूषण पुरस्कार के लिए कुल नौ व्यक्तियों का चयन किया गया है, जिसमें एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार और ‘सनद’ प्रदान किया जाता है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी क्षेत्र के श्रम भूषण पुरस्कार- 2014 के लिए नौ नामांकन उपयुक्त पाए गए। यह पुरस्कार भिलाई स्टील प्लांट, भिलाई के हूमन लाल दुधकौरव, सैयद अकिल अहमद, विजय कुमार विश्वकर्मा, त्रियोगी नारायण जयसवाल, दिनेश कुमार मौर्या, पवन सिंह राज (संयुक्त रूप से), भारत इलैक्ट्रोनिक्स लिमिटेड के वी.ए.बार्नाबास जयराज, टाटा मोटर्स लिमिटेड के हरि मोहन दुबे और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रदीप पंढ़ारीनाथ राजपुरकर को प्रदान किए जाएंगे।

श्रम वीर/ श्रम वीरांगना
कुल 19 श्रम वीर/ श्रम वीरांगना पुरस्कार हैं जिसमें ‘सनद’ के साथ 60 हजार रुपए नगद प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष निजी क्षेत्र से एक महिलाकर्मी का चयन श्रम विरांगना पुरस्कार के लिए किया गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी क्षेत्र में से, विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के मचारा सूर्या भास्कर राव, भारत हैवी इलैक्ट्रिकल लिमिटेड, बेंगलूरु के अश्विनी कुमार शर्मा, भारत हैवी इलैक्ट्रिकल लिमिटेड, बेंगलूरु के भूवेंद्र शर्मा भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई के शेख साबिर, अशोक कुमार, प्रीतम सिंह पटेल, आशुतोष बिस्वास, हरिशंकर और विनित कुमार सोनी (संयुक्त रूप से), भारत इलैक्ट्रिकल लिमिटेड के वेंकटस्वामी, भारत इलैक्ट्रिकल लिमिटेड के सुखपाल सिंह, टाटा मोटर्स लिमिटेड, लखनऊ के जगदीश चंद्र गुप्ता, टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर के संतोष गणपत राऊत, टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर के संजय कुमार सिन्हा, अरुण कुमार और अमित प्रकाश, टाटा स्टील लिमिटेड के संजय कुमार सिंह, रिलाइंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मकरंद माधव नाईक और टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर, झारखंड की श्रीमती अजंता बसु मलिक को प्रदान किया जाएगा।

श्रमश्री/ श्रमदेवी
कुल 26 श्रमश्री/श्रम देवी पुरस्कार हैं, जिनमें 40 हजार रुपए नगद और एक ‘सनद’ प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष सार्वजनिक क्षेत्र की एक और निजी क्षेत्र की एक महिला कर्मी का चयन श्रमदेवी पुरस्कार के लिए किया गया है। श्रमश्री/श्रम देवी पुरस्कार पाने वाले हैं- भिलाई स्टील प्लांट, भिलाई के बालदौ प्रसाद सेन, प्रेम किशोर सिंह, देवधर राम साहू, राजेन्दर कुमार दोर्ले (संयुक्त रूप से), भिलाई स्टील प्लांट भिलाई के जे.वी.श्रीनिवास, विनय कुमार पांडे,  समीर मोहरिल, प्रदीप खापरे, जितेन्द्र कुमार बिसेन, जोगिन्दर कुमार और टी. अहमद (संयुक्त रूप से) भारत हैवी इलैक्ट्रिकल लिमिटेड के फुलारी विजनाथ, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के मोदी अपन्ना, भारत इलैक्ट्रोनिक्स लिमिटेड की श्रीमती कविता नायकी, भारत हैवी इलैक्ट्रिकल लिमिटेड के पारितोष रॉय, भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड के मोहम्मद आबिद हुसैन और जी.गोवर्धन रेड्डी (संयुक्त रूप से) नौसैनिक विमान यार्ड, कोच्ची के कुमारन बालगंगाधरण, टाटा मोटर्स लिमिटेड, जमशेदपुर, झारखंड के चिलकुरी वेंकटेश, एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सेंथिल कुमार जे. अल्ट्राटेक सीमेंट, ताड़ीपत्री, आंध्र प्रदेश के चितीमाला नागेश्वर राव, एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संदीप शंकर पाटिल, टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर की श्रीमती सोनी सिंह, सेंचुरी रियॉन, महाराष्ट्र के अरुण रघुनाथ भोयर, टाटा मोटर्स लिमिटेड के माली कैलास विट्ठल , रिलाइंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शिरिष कुमार सदानंद पाटिल।
’’’