सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है राजनाथ की लक्ष्यद्वीप यात्रा

नई दिल्ली, 7 फरवरी(जनसमा)। एक ओर हिन्द महासागर में सैनिक अभ्यास चल रहा है वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 5-6 फरवरी को केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप की यात्रा की। जानकार क्षेत्रों में इस यात्रा को भारत की आंतरिक व समुद्र तटों की सुरक्षा व्यवस्था और सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जारहा है।

फोटो में कावरत्ती (लक्ष्यद्वीप) में अधिकारियों से विचाार विमर्श करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह

भारत हर कीमत पर पाकिस्तान की ओर से समुद्र में सेंध लगाकर आतंकवादियों को भारत में प्रवेश कराने के सभी रास्तों को बंद करना चाहता है। इस संदर्भ में अरब सागर में भारतीय निगरानी को पहले से अधिक मजबूत करना जरूरी है।

बताया जाता है कि यात्रा के दौरान गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ गएथे।

यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने लक्ष्यद्वीप प्रशासन के वरिष्ठ अधिका‍रियों के साथ विस्तार से विचार.विमर्श किया एवं लक्ष्यद्वीप द्वीपसमूहों से संबंधित सुरक्षा एवं विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की।

गृहमंत्री ने लक्ष्यद्वीप द्वीपसमूहों के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा उठाये गए कदमों को भी रेखांकित किया।