सायना ने जीता आस्ट्रेलियन ओपन

सिडनी, 12 जून | भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने रविार को आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के एकल खिताब जीत लिया है। विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने 7.5 लाख डालर इनामी इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में चीन की सुन यू को हराया।

सायना ने तीन साल में दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने के लिए सुन यू को 21-14, 21-19 से पराजित किया।

सुन के खिलाफ यह सायना का सातवां मैच था। वह छह बार विजयी रही हैं।

26 साल की सायना का यह सातवां सुपर सीरीज खिताब है।      –आईएएनएस

(फाइल फोटो)