सुधीर तैलंग के निधन पर वसुन्धरा ने शोक व्यक्त किया

जयपुर, 6 फरवरी। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जाने-माने कार्टूनिस्ट श्री सुधीर तैलंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

वसुन्धरा राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री तैलंग ने अपने सटीक व्यंग्यचित्रों के जरिए आम आदमी की समस्याओं को उठाया। कार्टून विधा को सशक्त एवं लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।