सुर लहरियां बिखेरती प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक।

पटना में 22 मार्च, 2016 को गांधी मैदान में संगीत की सुर लहरियां बिखेरती प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक।

अलका का जन्म 20 मार्च, 1966 को कोलकाता में हुआ था। उनकी मां शुभा याग्निक भारतीय शास्त्रीय संगीत की गायिका थी। 1972 में छह साल की उम्र में उन्होंने आकाशवाणी के कोलकाता केन्द्र से गायन की शुरुआत की।  सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और  सात बार फिल्मफेयर पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें अनेकों पुरस्कार मिले हैं।