स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट 2023-24 में 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

UPYOGI बजट 2023-24 में प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों के विकास पर योगी सरकार की खास नजर रही है। बजट में खेल अवस्थापनाओं के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

इसके आलावा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के लिए 15 करोड़ की व्यवस्था, खेल विकास कोष की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति, सहारनपुर, फतेहपुर एवं बलिया में स्पोर्टस कालेज के निर्माण के लिए 20.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

योगी सरकार ने इसी वर्ष होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए 30 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी है।

यूपी विधानसभा में 22 फरवरी, 2023 को बुधवार को पेश किए गए बजट 2023-24 में इन गेम्स की मेजबानी पर 30 करोड़ के खर्च को स्वीकृति प्रदान करते हुए इसका उल्लेख किया गया। इसके अलावा, बजट में प्रदेश के अंदर खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न खेलों में विजयी होने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि को भी मंजूरी दी गई है।

चार शहरों में होने हैं ये गेम्स
उत्तर प्रदेश सरकार चार शहरों में 2023-2024 में खेलो इंडिया नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगी। खेलो इंडिया नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा सहित उत्तर प्रदेश के चार शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 30 करोड़ के बजट का प्रताव रखा गया है।

यूपी पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इसमें बास्केटबॉल, जूडो, कबड्डी, रोइग, कुश्ती, बॉक्सिंग सहित 20 खेल प्रतियोगिताओं में पूरे देश से करीब 150 विश्वविद्यालयों के लगभग 4500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

निजी भागीदारी से सुधरेगा खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर
दूसरी तरफ बजट में खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष फोकस रखा गया है। प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। इससे विभिन्न खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो सकेगा और युवा खिलाड़ियों को खेल के मैदान समेत तमाम तरह की सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विजेताओं पर 15 करोड़ खर्च करेगी सरकार
योगी सरकार ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार योजना हेतु 15 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की है ।
प्रदेश में पहली बार खेल उपकरण समर्थन, विदेशी प्रदर्शन यात्रायें विदेशी प्रशिक्षण शिविर, फिजियोलाजिस्ट, मनोवैज्ञानिक और विदेशी कोचों जैसे विशेष कर्मचारियों की नियुक्ति तथा होनहार खिलाड़ियों की सहायता के लिए उ० प्र० खेल विकास कोष की स्थापना की गयी है, जिसके अन्तर्गत वित्तीय 2023-24 में ₹ 25 करोड़ की बजटीय व्यवस्था की गयी है। वहीं एकलव्य कीड़ा कोष हेतु ₹25 करोड़ की बजटीय व्यवस्था की गयी है।

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। जनपद मेरठ में मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय की स्थापना किये जाने के संबंध में त्वरित गति से कार्यवाही की जा रही है। खेल विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 300 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

योगी सरकार की मंशा जल्द से जल्द इसे पूरा करने की है। यह प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी। वहीं, सहारन फतेहपुर एवं बलिया में स्पोर्टस कालेज के निर्माण हेतु 20 करोड़ 50 लाख रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

बजट में खेलों के विकास को ये भी मिला

  • मण्डलीय मुख्यालयों में आवासीय कीड़ा छात्रावास के निर्माण हेतु पिछले वित्तीय वर्ष में आंवटित धनराशि ₹5 करोड़ की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में ₹2038.71 लाख की
    बजटीय व्यवस्था की गयी है।
  • प्रदेश में खेल अवस्थापनाओं के विकास एवं उन्नयन / नव निर्माण हेतु ₹11671.98 लाख की बजटीय व्यवस्था की गयी है. जिसके अन्तर्गत प्रदेश में खेल अवस्थापनाओं का विकास कराया जायेगा।
  • जनपद अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय कीडा संकुल के निर्माण हेतु ₹25 करोड़ की बजटीय व्यवस्था की गयी है।
  • निजी सहभागिता से खेल अकादमियों को विकसित किये जाने हेतु भूमि क्रय हेतु ₹40 करोड़ की बजटीय व्यवस्था की गयी है।
  • गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज, लखनऊ में वेलोड्रोम के निर्माण हेतु ₹25 करोड़ की बजटीय व्यवस्था की गयी है।

-जनपद बलिया में स्पोर्टस कालेज के निर्माण हेतु ₹ 10 करोड़ की बजटीय व्यवस्था की गयी है।

-खेल एवं खेल से सम्बन्धित कार्यकलापों को बढ़ावा देने के लिये ₹ 20 करोड़ की बजटीय व्यवस्था की गयी है।