स्मृति ईरानी की जगह प्रकाश जावड़ेकर मानव संसाधन विकास मंत्री

नई दिल्ली, 5 जुलाई | नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मंगलवार को हुए एक बड़े फेरबदल में स्मृति ईरानी की जगह प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद को संचार से हटाकर कानून मंत्रालय दिया गया है और वेंकैया नायडू को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है। ईरानी को कपड़ा मंत्री बनाया गया है। पहले कपड़ा मंत्री रहे संतोष गंगवार अब वित्त राज्यमंत्री हैं। मंगलवार को मंत्रिमंडल में शामिल किए गए पूर्व नौकरशाह अर्जुन मेघवाल भी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

जेटली से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है और उसे नायडू को सौंपा गया है। नायडू शहरी विकास एवं आवास मंत्री बने रहेंगे। नायडू का संसदीय कार्य मंत्रालय अनंत कुमार को दिया गया है जो रसायन एवं उर्वरक मंत्री हैं।

जयंत सिन्हा जो अब तक वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री थे अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्यमंत्री रहेंगे जबकि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को संचार मंत्रालय भी (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है।

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल 19 नए राज्य मंत्रियों के मंत्रालय इसप्रकार हैं:

1 अर्जुन राम मेघवाल : वित्त, कार्पोरेट अफेयर्स
2 सीआर चौधरी :उपभोक्ता मामले, खाद्य
3 पीपी चौधरी : कानून और न्याय, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रोद्योगिकी
4 विजय गोयल : खेल और युवा मामले
5 अनुप्रिया पटेल : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
6 कृष्णा राज : महिला और बाल विकास
7 महेंद्रनाथ पांडे : मानव संसाधन
8 अजय टमटा : कपड़ा
9 अनिल माधव दवे : पर्यावरण
10 फग्गन सिंह कुलस्ते : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
11 एमजे अकबर : विदेश
12 सुभाष भामरे : रक्षा
13 रामदास अठावले : सामाजिक न्याय
14 जसवंतसिंह भाभोर : जनजातीय मामले
15 मनसुख मनदाविया : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग
16 पुरुषोत्तम रूपाला: कृषि और पंचायती राज
17 राजेन गोहेन : रेलवे
18 राजेश जिगजिगानी: स्वच्छता और
19 एसएस अहलूवालिया : कृषि–आईएएनएस