मुंबई, 1 जुलाई | प्रियंका चोपड़ा अमेरिका की हास्य मंडली ‘द टेंडरलॉयन्स’ के सदस्य ब्रायन क्यू. क्यूइन से सराहना पाकर फूले नहीं समा रही हैं। प्रियंका को सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद है। ब्रायन ने आईएएनएस को दिए एक खास साक्षात्कार में अपनी हास्य मंडली की ओर से कहा कि प्रियंका एक ‘वैश्विक पूंजी’ है। उन्होंने कहा कि दुनिया को तोहफे में प्रियंका देने के लिए कोई भारत का एहसान नहीं उतार सकता।

प्रियंका को अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ से विदेशों में विशेष पहचान मिली है। उसके बाद वह ऑस्कर अवार्ड में भी मौजूद रहीं और पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीता। अब हर किसी को उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ का इंतजार है।

सोशल मीडिया पर आईएएनएस द्वारा लिए ब्रायन के साक्षात्कार से रूबरू होने के बाद प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “वाह, ब्रायन क्यू क्यूइन। आपका बहुत बहुत शुक्रिया। वो बहुत बड़ी बात है। मैं उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद करती हूं।”

प्रियंका को ‘मैक्सिम इंडिया’ पत्रिका ने दुनिया की सबसे हॉट महिला चुना है। वह इस उपाधि को पाकर गद्गद् हो गईं।

उन्होंने लिखा, “सम्मान के लिए शुक्रिया मैक्सिम इंडिया।”        –-आईएएनएस