BJP people say they will change the Constitution, what does it mean?

भाजपा के लोग कहते हैं संविधान बदल डालेंगे, क्या मतल​ब है इसका?

कुटलेहर/हमीरपुर/गगरेट, 29 मई। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए यहाँ एक चुनाव रैली में बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने सवाल करते हुए कहा कि कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि हम संविधान बदल डालेंगे। क्या मतल​ब है इसका?

उन्होंने मतदाताओं को याद दिलाया कि ये जो वोट का अधिकार है, आपको अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है, ये हक आपसे ले लेंगे। आरक्षण का हक ले लेंगे।

प्रियंका ने कहा कि जो सरकार शहीदों और जवानों का हक छीनने वाली अग्निवीर जैसी स्कीम ला सकती है, उसका क्या भरोसा?

कांग्रेस नेता ने देश के हालत की चर्चा करते हुए कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। देश में 70 करोड़ लोगों के पास कोई काम नहीं है। करोड़ों होनहार युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। महंगाई आसमान में है। लोग अपना घर नहीं चला पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई कराना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कटाक्ष किया कि दस साल से केंद्र की सरकार में बैठे नरेंद्र मोदी जी आपकी समस्याओं पर बात नहीं करते। वे आपके बीच आते हैं तो इधर-उधर की भटकाने वाली बातें करते हैं। इस बार जनता सारी सच्चाई समझ चुकी है और भारी बहुमत से INDIA की सरकार बनाने जा रही है। पूरे देश में INDIA की जबरदस्त लहर है।

​देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कुटलेहर, हमीरपुर में विशाल न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया।

उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि कुछ समय पहले हिमाचल की जनता एक भयानक आपदा का सामना कर रही थी। चारों तरफ तबाही थी। राज्य सरकार जनता के साथ मिलकर आपदा से ​उबरने की कोशिश कर रही थी, तब केंद्र सरकार ने राज्य की कोई मदद नहीं की। राज्य का फंड रोक दिया, राहत रोक दी। आपदा में मदद करने की बजाय मोदी जी, अमित शाह जी और उनके नेता जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को धनबल के दम पर ​गिराने की साजिश रच रहे थे। यह भाजपा और कांग्रेस की विचारधाराओं का फर्क है।