किशोर कुमार के 87वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने शुभकामनाएं दी

किशोर कुमार के 87वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने शुभकामनाएं दी

मुंबई, 5  अगस्त | लता मंगेशकर से लेकर अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर जैसे भारतीय फिल्मी सितारों ने गुरुवार को दिग्गज गायक, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक किशोर कुमार के 87वें जन्मदिन पर उन्हें ‘अभूतपूर्व स्टार’ करार दिया। किशोर-दा के रूप में याद किए जाने वाले किशोर कुमार ने भारतीय फिल्म-जगत को ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘जिंदगी का सफर’, ‘आ चल के तुझे’, ‘पल पल दिल के पास’, ‘हवा के साथ साथ’, ‘छुकर मेरे मन को’ और ‘जहां तेरी ये नजर है’ जैसे लोकप्रिय गीत दिए।

वह कई ‘पड़ोसन’, ‘हॉफ टिकट’ और ‘चलती का नाम गाड़ी’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए। 13 अक्टूबर, 1987 को उन्होंने अलविदा कह दिया। उनका जन्मस्थान खंडवा है, वहीं उन्हें दफनाया गया।

वहीं फिल्म-उद्योग से सितारों ने ट्विटर के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी।

लता मंगेशकर : आज किशोर दा की जयंती है। वह हमेशा मस्तमौला अंदाज में हमसे मिलते थे। वह हमेशा हंसाते रहते थे। उन्हें याद कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन : किशोर कुमार को उनकी कई प्रतिभाओं के लिए याद किया जाएगा। वह एक अभूतपूर्व स्टार थे और वह स्टार भी हैं।

मधुर भंडारकर : कशोर कुमार के 87वें जन्मदिन पर उन्हें याद करते हैं। उनकी प्रतिभा कई पीढ़ियों को प्रभावित करेगी और वह अब भी मजबूत हैं।

ऋषि कपूर : महान दिग्गज किशोर कुमार को याद कर रहे हैं! उनके गीतों के लिए धन्यवाद!

शेखर रावजियानी : ‘कोई हमदम न रहा, कोई सहारा न रहा, हम किसी के न रहे, कोई हमारा ना रहा’ किशोर कुमार।

प्रोसेनजीत चटर्जी : सुनहरी आवाज वाले किशोर कुमार को जन्मदिन की बधाई। आप अमर हैं। जिंदगी एक सफर सुहाना है।

मिलाप जावेरी : यहां किशोर कुमार से बेहतर गायक कभी नहीं होगा। उनके गीत मजेदार और भावनात्मक हैं।

सलीम मर्चेट : हैप्पी बर्थडे किशोर दा!. मेरे नैना सावन भादों, फिर भी मेरा मन प्यासा।

–आईएएनएस