COVID-19

COVID-19 मामलों की संख्या 42 हजार के पार, 1391 की मौत

COVID-19 updates:   देश में COVID-19 मामलों की संख्या 42 हजार 546  हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1391 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 04 मई,2020 को सुबह 09 बजकर 02 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस (COVID-19) से संकमित हुए  29 हजार 376 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है।  हैं।

अभी तक देश में 11,775 व्‍यक्ति कोविड-19 बीमारी से उभर चुके हैं ।

सबसे अधिक रिकवर करने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 2115  है जबकि दूसरा स्थान तमिलनाडु का है जहाँ 1379 लोग ठीक हो चुके है। इसके बाद  दिल्ली में 1362 लोग रिकवर कर चुके हैं।

भारत में सबसे अधिक  कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 10,311  है, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

04 मई,2020 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी किये गए COVID-19 के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में  COVID-19 के कुल एक्टिव (जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है) मामले है  :

महाराष्ट्र           10311

दिल्ली                3123

राजस्थान          1459

उत्तर प्रदेश       1848

गुजरात              4096

पश्चिम बंगाल    762

पंजाब                   964

मध्यप्रदेश         1883

केरल                   95

कर्नाटक             295

हरियाणा           192

बिहार                 396

जम्मू कश्मीर  406

आंध्र प्रदेश       1062

अण्डमान निकोबार  1

उत्तराखण्ड         20

झारखण्ड            85