COVID-19

COVID-19 के 5351 कन्फर्म, 4723 एक्टिव मामले, 160 की मौत

COVID-19 updates स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तड़के  02 बजकर 04 मिनट पर  जारी आँकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित   5351 कन्फर्म मामले सामने आए हैं इनमें से अभी तक 4723 एक्टिव हैं तथा 468 रिकवर कर चुके हैं और 160 लोगो की मृत्यु हो गई है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार बीते दस घंटे में दिल्ली में 4, महाराष्ट्र में 9 तथा पंजाब में 10 कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित लोग  ठीक हो गए ।

दूसरी ओर महाराष्ट्र में 4, दिल्ली में दो तथा जम्मू कश्मीर में कोरोनावायरस (COVID-19) से एक की मौत होगई।

Image courtesy AIR

कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित असम में एक, बिहार में 4 तथा हिमाचल में 9 नए मामले सामने आए हैं।

बिहार में  कोरोनावायरस के सकारात्मक मामलों की संख्या 38 हो गई, छह और मामले सामने आए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने में लगे पुलिस कर्मियों एवं अन्य सरकारी कर्मचारी के लिए 50 लाख रुपये का बीमा कवर देने की घोषणा की है।