COVID-19

देश में कोविड-19 का आंकड़ा 40 हज़ार के पार, 1325 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिन में 02ः32 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस (COVID-19)  से संक्रमित मामलों की फर्म संख्या 40,019 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 1325 हो गई है।

COVID-19 से संक्रमित 27, 749 लोग अभी भी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 10941 है।

महाराष्ट्र में COVID-19 से  अब तक 12296 लोग संक्रमित हो चुके हैं उनमें से 2000 लोग अपना इलाज करा कर घर लौट चुके हैं और 521 लोगों की मौत हो गई है।

मुंबई में अभी तक सबसे ज्यादा 8359 COVID-19 संक्रमित मामले आए हैं इनमें 6834 अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। मौत का आंकड़ा भी मुंबई में सबसे ज्यादा 322 है।

इसी तरह महाराष्ट्र में पूना में अब तक 1339, थाणे में 1086 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र में संक्रमित होने वाले 3 जिले सबसे कम है जिनमें गोंदिया, भंडारा, बीड़ है जहां अभी तक केवल एक- एक ही मरीज है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो वहां पर कुल COVID-19 मरीजों की संख्या 2788 हुई है।

सबसे ज्यादा इंदौर में 1545 कंफर्म मामले हो चुके हैं जबकि भोपाल में 526 हैं। मध्यप्रदेश में 151 लोगों की मौत हो गई है।

मरने वालों का आंकड़ा देखें तो इंदौर में 74 भोपाल में 15 और उज्जैन में 27 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

मध्य प्रदेश के 4 जिले कटनी, डिंडोरी, बेतूल और अशोक नगर में केवल एक एक ही कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित मामला है।

राजस्थान चलते हैं जहाँ जयपुर में 978 कोविड-19 (COVID-19) के मरीज है और वहां पर मरने वालों की संख्या 40 हो गई है।

दूसरा स्थान जोधपुर का है जहां 632 लोग कोविड.19 से संक्रमित हुए हैं। कोटा में 208, अजमेर में 167 मामले हुए हैं। नागौर में 118, भरतपुर में 114 लोग कोरोना से संक्रमित होचुके हैं।

राजस्थान में अब तक कुल 70 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां पर इस समय तक 2487 लोग कोविड-19 (COVID-19) के शिकार हो चुके हैं। 1746 अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

करोना (COVID-19) के सबसे ज्यादा मरीज आगरा में 636, कानपुर में 227, लखनऊ में 222, सहारनपुर में 202, गौतम बुद्ध नगर में 159, फिरोजाबाद में 137, मुरादाबाद में 113, मेरठ में 113 लोग कोविड.19 के संक्रमण के शिकार हुए हैं।

गुजरात में कोरोना संक्रमण के अब तक 5054 मामले आए हैं इनमें 2896 अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज अहमदाबाद में रिकॉर्ड किए गए हैं जहाँ उनकी संख्या 3543 तक पहुँच गई है। यहां अभी भी 2896 लोग अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं।

अहमदाबाद में मरने वालों की संख्या 185 हो गई है। दूसरा स्थान सूरत का है जहां 657, वडोदरा में 325 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना (COVID-19) के 1583 मामले सामने आए हैं इनमें 1062 अभी अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं। कुरनूल में सबसे ज्यादा 466 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं।

ये है कुछ राज्यों के आँकड़े।

अधिक जानकारी के लिए निम्न लिंक को क्लिक करें:

https://www.covid19india.org/