COVID-19 India

COVID-19 India: कुल मामले एक करोड़ से अधिक, सक्रिय मामलों में गिरावट

COVID-19 India : भारत में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ से अधिक हो गए हैं किन्तु कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर आज 3.03 लाख रह गई है। यह संख्‍या 161 दिनों में सबसे कम है। 13 जुलाई 2020 को सक्रिय मामलों की कुल संख्‍या 3,01,609 थी।

COVID-19 के  भारत में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 3.02 प्रतिशत है। सोमवार शाम सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,02,390 रही।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शाम 04ः14 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल मामलों की संख्या 1,00,56,970 हो गई हें।

भारत में कोरोना  (COVID-19 India) से स्वस्थ होने वालों की संख्या 96,06,056 हो गई है और देश में कोरोना संक्रमण के कारण 1,45,852 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौत के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नम्बर पर है। पहले नम्बर पर अमरीका, दूसरे नम्बर पर ब्राजील और तीसरे नम्बर पर भारत है।

दुनिया में कोरोना पायरस से अब तक 7 करोड़ 54 लाख 79 हज़ार 471 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 16 लाख 86 हज़ार 267 लोगों की मौत हो चुकी है।