COVID-19 test

COVID-19 test : देश में अब तक 2 लाख 5 हज़ार 339 लोगों के टेस्ट किये गए

COVID-19 test updates :  सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते बुधवार तक  2 लाख 5 हज़ार 339 लोगों के कोरोनावायरस (COVID-19 के लिए टेस्ट (test) किये जा चुके हें।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट कोविड19डाॅटओआरजी के अनुसार 15 अप्रैल, 2020 तक जिन राज्यों के टेस्ट (test)  का आंकड़ा दर्ज नहीं है वह है असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, मिजोरम, नागालैंड, तेलंगाना, उत्तराखंड हैं।

जिस राज्य में सबसे अधिक टेस्ट हुए हैं वह महाराष्ट्र है जहां 45,142 परीक्षण किये गए हैं।

दूसरा स्थान है राजस्थान का जहां से 37, 860 परीक्षण( COVID-19 test)  हुए हैं और तीसरा स्थान है तमिलनाडु का जहां 21, 994 परीक्षण किये गए है।

इसके अलावा  15 अप्रैल,2020 तक उत्तर प्रदेश में 19,506, पश्चिम बंगाल में 3470, पंजाब में 5193, ओडिशा में 5537, केरल में 16,475, जम्मू और कश्मीर में 5171, हिमाचल प्रदेश में 1426, हरियाणा में 7388, गुजरात में 15,984, चंडीगढ़ में 317, बिहार में 8263 और आंध्र प्रदेश में 11,613 टेस्ट किए गए हैं।