COVID-19 updates:  भारत में अब तक कोरोना से 50 हज़ार लोगों की मौत

COVID-19 updates:  भारत में अब तक कोरोना से 50 हज़ार लोगों की मौत हो गई है किन्तु ठीक होने वालों की संख्या भी 18 लाख 62हज़ार 937 तक पहुंच गई है। इस समय देश के अस्पतालों में 6,80,561 लोग इलाज करा रहे है।
देश में इस समय एक लाख से अधिक कोरोना (COVID-19) से संक्रमित मामलों वाले 8 राज्य हैं महाराष्ट्र, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली,  उत्तर प्रदेश,बिहार  और पश्चिम बंगाल ।
रविवार , 16 अगस्त को दोपहर 12:52 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविद-19(COVID-19)  के पुष्ट मामलों की संख्या 25 लाख 94 हज़ार 112  हो गई है ।
कोरोना से सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में ही है जहां अब तक 5,84,754 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु में 3,32,105, आंध्र प्रदेश में 2,81,817, कर्नाटक में 2,19,926 दिल्ली में 1,51,928, उत्तर प्रदेश में 1,50,061, पश्चिम बंगाल में 1,13,432 और बिहार में 1,01,906 लोग कोरोना से संक्रमित है।
आज रविवार को दोपहर तक कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 4424 पहुंच गई है और देश में सुबह से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में मरने वालों की संख्या पर नजर डालें तो देश में सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई है यह संख्या 19,749 है दूसरा स्थान तमिलनाडु का है जहां 5641 लोग मृत्यु को प्राप्त हुए हैं।

भारत में अब तक इस COVID-19 महामारी से सबसे कम मौत सिक्किम में हुई है वहां केवल एक ही व्यक्ति की ही मृत्यु हुई है जबकि देश में मिजोरम ऐसा राज्य है जहां अब तक कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है हालांकि वहां संक्रमितों की संख्या 777 हो गई है और लगभग 26 हज़ार लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

 

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार 16 अगस्त दोपहर 12ः52 बजे जारी आँकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण वाले कुछ राज्य इस प्रकार हैं:

COVID-19