COVID-19 updates भारत में कुल संख्या 70 लाख के पार, स्वस्थ हुए 60 लाख

COVID-19 updates:  भारत में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 70 लाख के पार कर गई है और 60 लाख से अधिक लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 11 अक्टूबर को तड़के 1ः16 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पुष्ट मामलों की संख्या 70लाख 51 हज़ार 543 हो गई है।

बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (COVID-19)  के 74,450 नए मामले सामने आए हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या 89 हजार 22 रही है।

भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) से मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटों में 921 लोग मौत के शिकार हुए हैं और मरने वालों की कुल संख्या 1,08,371 तक पहुंच गई है।

यह एक अच्छी बात है कि सक्रिय मामलों की संख्या में निरंतर कमी हो रही है और अब तक यह आंकड़ा 8,67,243 तक पहुँच गया है। इनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है या अपने अपने घरों में आइसोलेशन में है।

महाराष्ट्र

अब देश में सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र की बात करें तो वहां अब तक 15 लाख 17 हज़ार 434 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 11,416 नए मामले सामने आए हैं जबकि ठीक होने वालों की तादाद 26,440 तक पहुंच गई है।

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 308 लोगों की मौत हुई है इन्हें मिलाकर महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 40 हज़ार 40 तक पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में इस समय 2 लाख 21हज़ार 156 लोग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

आंध्र प्रदेश

देश में दूसरे स्थान पर संक्रमित राज्य आंध्रप्रदेश है जहां बीते 24 घंटों में 5653 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर आंध्र प्रदेश में पुष्ट मामलों की संख्या 7,50,517 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों में 6659 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं ।

इस राज्य में 24 घंटे में कोरोना से 35 लोगों की मृत्यु हुई है।

कर्नाटक

तीसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां बीते 24 घंटे में 10, 517 नए मामले सामने आए हैं जबकि ठीक होने वाले की संख्या 8337 रही है और 102 लोगों की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई है।

कर्नाटक में कोरोना (COVID-19) की कुल मामले 7 लाख 786 तक पहुँच गए हैं और कर्नाटक में इस समय अस्पतालों में 1,20,929 लोग इलाज करा रहे हैं। यह आंकड़ा महाराष्ट्र के बाद बाद दूसरे नंबर पर है।

दिल्ली

दिल्ली की बात करें तो बीते 24 घंटों में 2866 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और दिल्ली में कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या 3,06,559 हो गई है।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 2766 लोग स्वस्थ होगए हैं और स्वस्थ होने वालों की कुल तादाद यहां 2,78,812 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना से 48 लोगों की मौत हुई है और इन्हें मिलाकर दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5740 तक पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर बीते 24 घंटों में 3046 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 4063 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

बीते 24 घंटों में कोरोना के कारण 60 लोगों की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 4,33,712 तक पहुँच गई है और स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,87149 तक पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश के अस्पताल में इस 40210 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

भारत में कोरोना (Corona India) के एक लाख से अधिक मामलों वाले राज्यों की सची नीचे देखें :

COVID-19