COVID-19 updates: भारत में कोरोना के नये मामलों में गिरावट

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के नये मामलों में गिरावट आ रही है। पिछले कुछ दिनों से नये मामले 80 हज़ार से नीचे चल रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 78809 नये मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना (Corona in India) के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 68,32,988 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 8 अक्टूबर को तड़के 1ः45 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना से अब तक 58,24,462 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 9,01,924 है।

भारत में कोरोना  (Covide-19) से बीते 24 घंटों में 963 लोगों के की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर देश में मरने वालों की संख्या 10,5,554 हो गई है।

दूसरी ओर महाराष्ट्र में मामलों में मामूली गिरावट आ रही है और बीते 24 घंटों में वहां 14,578 नये मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 14,80,489 लोग अब तक कोरोना (COOVID-19) से संक्रमित हो चुके हैं और महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या भी 11,96,441 हो गई है।

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 16715 लोग स्वस्थ हुए हैं जो संक्रमित होने वालों की संख्या से लगभग दो हजार ज्यादा है ।

मौत के मामले में भी महाराष्ट्र में मामूली गिरावट आई है। वहां बीते 24 घंटों में 355 लोगों की कोरोना से मौत हुई है और इन्हें मिलाकर कुल मौतों की संख्या 39,072 हुई है।

देश के दूसरे बड़े कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 7,34,427 पुष्ट मामले हो चुके है जबकि बीते 24 घंटों में वहां 5120 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। यहाँ 6349 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट गये हैं।

इसी तरह तीसरे स्थान संक्रमित राज्य कर्नाटक में बीते 24 घंटों में 10,947 नये मामले सामने आए और इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,68,652 हो गई है।

कर्नाटक में बीते 24 घंटों में स्वस्थ होने वालों की तादाद 9832 रही है और इस तरह वहां 5,42,906 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गये हैं।

कर्नाटक में मरने वालों की कुल संख्या 9574 हो गई है। बीते 24 घंटों में वहाँ 113 मौतें हुई हैं।

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों में मात्र 34 मौतें ही हुईं हैं और यह एक अच्छा संकेत है।

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में अब तक 2,98,107 लोग कोरना से संक्रमित हो चुके हैं । बीते 24 घंटों में दिल्ली में 2871 नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में स्वस्थ होने वालों की तादाद कुल मिलाकर 2,70,305 हो गई है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 3370 लोग स्वस्थ हुए हैं और मरने वालों का आंकड़ा मात्र 35 रहा है।

उन राज्यों पर नज़र डालते हैं जहाँ कोरोना के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं:

COVID-19