COVID-19

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले 57 लाख से ऊपर

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (Corona India) के मामले 57 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं और बीते 24 घंटों में 86 हज़ार से अधिक मामले सामने आये हैं।

24 सितंबर को तड़के 1ः17 बजे जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में मरने वालों की संख्या 91 हजार 173 हो गई है।

यह एक दुखद खबर भी है कि रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी भी कोरोना (COVID-19) के शिकार हो गए और उनका कल दिल्ली में निधन हो गया।

सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोनावायरस (COVID-19) के संक्रमण के कारण एम्स में भर्ती किये गए थे। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में रेल राज्य मंत्री अंगड़ी कर्नाटक के रहने वाले थे और कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं जिनकी मौत कोरोना से हुई है।

प्रधानमंत्री ने अपने सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सुरेश अंगड़ी 2004, 2009, 2014 और 2019 के चुनाव में कर्नाटक के बेलगांव से जीत कर आए थे। उनके निधन से कर्नाटक में शोक की लहर है।

अब बात करते हैं कोरोना (COVID-19) के ताज़ा आँकड़ों की। बीते 24 घंटों में कोरोना के 86703 नये पुष्ट मामले सामने आए हें जो दुनिया में सबसे अधिक है।

देश में सबसे अधिक मामले हमेशा की तरह महाराष्ट्र से आए हैं वहां 24 घंटों में 21 हज़ार 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 479 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में कुल संक्रमित की संख्या 12,63,799 हो गई है । देश में दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश का है जहां 6,46,530 और तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 5,57999 लोग कुल संक्रमित हुए हैं।

देश में अब तक 46 लाख 71 हज़ार 850 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 9 लाख 66 हज़ार 342 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार कल एक दिन में 9 लाख 53 हजार 683 नमूनों की जांच की गई। 22 सितंबर तक कुल 6 करोड 62 लाख 79 हजार 462 कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।

23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के अधिक प्रकोप वाले छह राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेश दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्रियों और स्‍वास्‍थ्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए उच्‍च स्‍तरीय बैठक की थी।

अब एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची देखें :

COVID-19