Covid-19

Covid-19 updates: भारत में कोरोना (Corona India) से मौत के मामलों में कमी

Covid-19 updates : भारत में कोरोना (Corona India) से मौत के मामलों में निरंतर कमी हो रहे हैं और बीते 24 घंटे में 467 लोगों की मौत हुई है।

भारत में अब तक 1,22,149 लोग कोरोनावायरस (coronavirus) से मौत के शिकार हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 46,715 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 81 लाख 82 हज़ार 881 हो गई है।

देश में कोरोना (Covid-19) से स्वस्थ होने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और बीते 24 घंटों में 58, 292 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वालों का कुलआंकड़ा भी 74 लाख पार कर गया है।

कोरोना (Covid-19) के सक्रिय मामलों में गिरावट आ रही है और अब अस्पतालों में 5,70,106 लोग अपना इलाज करा रहे हैं या अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं।

बीते 24 घंटों में देश में सबसे अधिक 7983 मामले केरल आये हैं और वहां कुल मामलों की संख्या 4,33,106 हो गई है। केरल में 27 लोगों की मौत हुई है और मौत का कुल आंकड़ा 1485 पार कर गया है।

केरल (Kerala) के अस्पतालों में 91,194 लोग अपना इलाज करा रहे हैं और 340324 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। बीते 24 घंटों में 7330 लोग स्वस्थ हुए हैं।

दिल्ली

दिल्ली (Delhi) में भी बीते 24 घंटों में 5562 लोग संक्रमित हुए हैं और संक्रमितों की कुल संख्या 3,86,706 हो गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 41 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की कुल संख्या 6511 हो गई है।

दिल्ली के अस्पतालों में 32719 लोग अपना इलाज करा रहे हैं या अपने अपने घरों पर आइसोलेशन में हैं।  दिल्ली में स्वस्थ होने वालों की तादाद 347476 हो गई है। बीते 24 घंटों में 4665 लोग स्वस्थ हुए हैं।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 5548 नए मामले सामने आए हैं और 74 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक 16,78,406 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा 43911 पार कर चुका है।

महाराष्ट्र में स्वस्थ होने वालों की संख्या 15,10,353 तक पहुंच गई है और बीते 24 घंटों में 7303 लोग स्वस्थ हुए हैं। महाराष्ट्र के अस्पतालों में 123589 लोग अपना इलाज करा रहे हैं या पने अपने घरों पर आइसोलेशन में है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटों में 3993 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं और 57 लोगों की मौत हो चुकी है पश्चिम बंगाल में संक्रमित ओं की कुल संख्या 374664 हो गई है और मृतकों की कुल संख्या 6841 है।

कर्नाटक

कर्नाटक में बीते 24 घंटों में 3014 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और संक्रमितों की संख्या 823412 हो गई है।

बीते 24 घंटों में कर्नाटक में 28 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की कुल संख्या 11168 तक पहुंच गई।

आंध्र प्रदेश में 2783 नये मामले सामने आये हैं  और कुल संख्या  823348 हो गई है। बीते 24 घंटों में 14 लोगों की मौत हुई और 6690 लोग अब तक कोरोनावायरस मौत के शिकार हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1781 नए मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में कुल मिलाकर 481863 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 24 घंटों में 18 लोगों की मौत हुई है और मौत का कुल आंकड़ा 7025 तक पहुँच  गया है।

उत्तर प्रदेश में  स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बीते चौबीस घंटों में 2426 हुई है और स्वस्थ होने वाले की कुल संख्या 451070 हो गई  है। उत्तर प्रदेश के अस्पताल में 23,768 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

अब उन राज्यों पर नजर डालते हैं जहां पर कोरोना (COVID-19) के पुष्ट मामले एक लाख से ऊपर पहुंच चुके हैं:

covid-19