COVID-19

Covid-19 updates: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 62,104 नए मामले

Covid-19 updates: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 62,104 नए मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर देश में COVID-19 संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 74 लाख 30 हज़ार 635 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 17 अक्टूबर,2020 को तड़के 12 बजकर 28 मिनट पर जारी आँकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के 9 करोड़ 22 लाख 54 हज़ार 927 परीक्षण किये जा चुके हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आँकड़ों की बात करें तो बीते 24 घंटों में 16 अक्टूबर दोपहर तक दुनिया में कोरोना संक्रमण ( Covid-19 world tally) के 3 लाख 83 हज़ार 588 नए मामले सामने आये हैं। इन्हे मिलाकर दुनिया के 124 देशों में कोरोना के कुल 3 करोड़ 87 लाख 89 हज़ार 204 मामले हो गए हैं।

दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10 लाख 95 हज़ार 97 हो गई है।

भारत में कोरोना (Corona India) के सक्रिय मामलों में मामूली गिरावट आई है और वह अब 7 लाख 94 हज़ार 775 हो गए हैं और देश के विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं या अपने-अपने घरों में आइसालेशन में हैं।

 

देश में स्वस्थ होने वालों की तादाद भी बढ़ रही है और बीते 24 घंटों में 70 हज़ार 386 लोग स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर देश में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 65 लाख 21 हज़ार 634 हो गई है।

मौत के आंकड़ों की बात करें तो देश में बीते 24 घंटों में 839 लोगों की कोरोनावायरस से मौत (Corona deaths) हुई है जो पिछले दो-तीन दिन में बढ़ी है। इन्हें मिलाकर देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 13 हज़ार 32 हो गई है।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र (Maharashtra) देश का सबसे अधिक कोरोना (Covid-19) संक्रमित राज्य है। यहां बीते 24 घंटों में क्या रखा 11,447 नये मामले सामने आए हैं और अब कोरोना (COVID-19) संक्रमितों के कुल मामलों की संख्या 15 लाख 76 हज़ार 62 हो गई है।

आंध्र प्रदेश
इसी तरह आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों में 3967 नए मामले सामने आए हैं कुल मामलों की संख्या 7,75470 हो गई है।

कर्नाटक
कर्नाटक में 7542 नए मामले आए हें और कुल मामले 7,51,390 होये हैं।
तमिलनाडु में 4389 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 6,79,191 हो गई है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटों में 2552 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना संक्रमण (COVID-19 positive) के कुल मामलों की संख्या 4,49,935 तक पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश में COVID-19  से सबसे संक्रमित शहर लखनऊ है जहाँ बीते 234 घंटों में 306 कोरोना के पुष्ट मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 59,197 हो गई है।

केरल
केरल में बीते 24 घंटों में 7283 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 3,25,213 हो गई है।

दिल्ली
दिल्ली में बीते 24 घंटों में 3428 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 3,24,459 हो गई है।

अब देश के उन राज्यों के ताज़ा आँकड़ों को देखें जहाँ कोरोना के एक लाख से अधिक मामले हैं:COVID-19