COVID-19

COVID-19 updates: दिल्ली मैं कोरोना के सबसे अधिक मामले

COVID-19 updates: देश में बीते 24 घंटों में दिल्ली मैं कोरोना (corona cases in Delhi) के सबसे अधिक 3797 मामले सामने आए हैं और कोरोना से मरने वालों की संख्या (corona deaths) भी सबसे अधिक 99 दिल्ली में ही रही है।

दिल्ली कोरोनावायरस से संक्रमित सबसे खतरनाक शहर बन गया है और यहां की आबोहवा में भी जहर खुला हुआ है।

दूसरी ओर गलियों, सड़कों और बाजारों में इस कदर भीड़-भाड़ है कि दिल्ली को एक लापरवाह शहर भी कहा जा सकता है। कोरोना को लेकर लोगों में संजीदगी दिखाई नहीं देती है जबकि दिल्ली और केंद्र सरकार ने एतिहात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए हैं। लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए कहा गया किन्तु बाज़ारों के हालात देखकर ऐसा नहीं लगता।

दिखाई तो यह देता है कि खुद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाला मास्क दिल्लीवासियों के लिए एक फ़ैशन सिम्बल बन गया है जो गले में लटका रहता है।

दिल्ली को समझाने के लिए सरकार को मास्क और सामाजिक दूरी के संदर्भ में कड़े कानूनी उपाय करने होंगे तभी लोगों को अपनी जान बचाने की समझ आएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 17 नवंबर पूर्वान्ह 1ः41 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,555 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 88,74,172 हो गई है।

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 450 लोगों की मौत हुई है।

भारत में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है और अब यह 82,88,169 हो गई है।

बीते 24 घंटे में देश में 40,219 लोग स्वस्थ हो गए है जबकि अब तक 1,30,559 लोगों की कोरोनावायरस (coronavirus) से मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना संक्रमण (Covid-19 cases in India)  के मामले में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है जहां 3012 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 434563 हो गई है।

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में 53 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश
बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 1546 नए मामले सामने आए हैं और 21 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 512850 हो गई है और स्वस्थ होने वालों की संख्या 482854 हो गई है।

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में अभी भी 22603 लोगों का इलाज करा रहे हैं और मरने वालों की कुल संख्या 7393 हो गई है।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की बात करें तो वहां बीते 24 घंटे में 2535 नए मामले सामने आए हैं लेकिन कुल मामलों की दृष्टि से महाराष्ट्र देश में नंबर वन है और वहां अब तक 17,49,777 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में मरने वालों के आंकड़ों में भी बीते 24 घंटे में कमी आई है और वहां 60 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में अब तक 46034 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3001 लोग स्वस्थ हुए हैं और स्वस्थ होने वालों के कुल संख्या 16,18,380 तक पहुंच गई है।

दक्षिण के राज्य
दक्षिण के राज्यों में कोरोना (COVID-19) संक्रमण के मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है। कर्नाटक में 1157, आंध्र प्रदेश में 753, तमिलनाडु में 1725 केरल में 2710 और तेलंगाना में 502 नए मामले सामने आए हैं।

देश के अन्य राज्यों में निरंतर कमी आ रही है।

मामलों की संख्या जानने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लि करें:

https://www.covid19india.org/