COVID-19

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 66873 मामले

COVID-19 updates: मंगलवार मध्य रात को समाप्त हुए 24 घंटे में भारत में कोरोना के 66873 मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 32,31,754 लोग कोरना से संक्रमित हो चुके है और 24,67, 252 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। अस्पतालों में इस समय के 7,04,322 लोग अपना इलाज करा रहे हैं ।

भारत में कोरोना (COVID-19) से अब तक 59,612 लोगों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम ऐसा राज्य है जहाँ अब तक कोरोना (COVID-19) से एक भी मौत नहीं हुई है जबकि दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 2 और सिक्किम में केवल 3 मौतें हुई हैं।

यह जानकारी 25 अगस्त की रात 11ः 55 बजे जारी सरकारी आंकड़ों में दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र अभी तक सबसे ऊपर बना हुआ है, वहां मंगलवार रात समाप्त हुए 24 घंटों में 10’425 लोग कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित हुए हैं।

देश में दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश का है वहां 9927 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि तीसरे स्थान पर कर्नाटक है वहां 8161लोग संक्रमित हुए हैं ।

मंगलवार रात 24 घंटों में संक्रमित होने वाले लोगों के राज्यवार आंकड़े :

तमिलनाडु 5951
आंध्र प्रदेश 9927
कर्नाटक 8161
उत्तर प्रदेश 5006
दिल्ली 1544
पश्चिम बंगाल 2964
बिहार 1444
तेलंगाना 2579
असम 1973
गुजरात 1096
ओड़िशा 2752
राजस्थान 1370
केरल 2375
हरियाणा 1148
मध्य प्रदेश 1379
पंजाब 1293
जम्मू कश्मीर 701
झारखंड 1056
छत्तीसगढ़ 1287
उत्तराखंड 485
गोवा 392
पुदुचेरी 567
त्रिपुरा 293
मणिपुर 82
हिमाचल प्रदेश 53
नगालैंड 38
अरुणाचल प्रदेश 100
चंडीगढ़ 174
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 41
लद्दाख 90
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव 21
मेघालय 42
सिक्किम 29
मिजोरम 35

देश में अब तक कोरोनावायरस (COVID-19) के लिए 3 करोड 68 लाख 27 हज़ार 520 लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका है।