COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 73,220 नए मामले

COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 73,220 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर देश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमित मामलों की संख्या 69 लाख 77 हज़ार 8 हो गई है।

इस समय देश में सक्रिय मामलों की संख्या 8,82,997 है। ये सभी लोग या तो अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं या अपने.अपने स्थानों पर आइसोलेशन में है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 9 अक्टूबर को समाप्त हुए 24 घंटों में कुल 3 लाख 50 हज़ार 776 नए मामले सामने आए थे।

दुनिया में कोरोना से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 3 करोड़ 63 लाख 61 हज़ार 54 हो गई है। कोरोना से अब तक दुनिया में 10 लाख 56 हज़ार 54 मौतें हुई हैं।

भारत में बीते 24 घंटों में स्वस्थ होने वालों की 82,292 हो गई है जो संक्रमित होने वालों की संख्या से अधिक है।

बीते 24 घंटों में 929 लोगों की मौत हो चुकी है और इन्हें मिलाकर भारत में मौतों की कुल संख्या 1 लाख 7 हज़ार 450 हो गई है ।

देश में 59,85,505 लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को लौट गए हैं।

देश के अलग अलग राज्यों की बात करें तो सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में ही हैं। महाराष्ट्र बीते 24 घंटों में 12134 मामले सामने आए हैं वहीं आंध्र प्रदेश में यह संख्या 5145, कर्नाटक में 10,913, तमिलनाडु में 5185, उत्तर प्रदेश 3207 और दिल्ली में 2860 रही।

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 17,323 लोग स्वस्थ हुए वहीं आंध्र प्रदेश में 6110, कर्नाटक में 9091, तमिलनाडु में 5357, उत्तर प्रदेश में 4424 और दिल्ली में 3098 लोग स्वस्थ हुए हैं।

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 302 लोगों की मौत हुई है जो देश में सबसे अधिक है।

बीते 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में 31, कर्नाटक में 114, तमिलनाडु में 68, उत्तर प्रदेश में 48 और दिल्ली में 39 लोग मौत के शिकार हुए हैं।

उन राज्यों पर नज़र डालते हैं जहाँ कोरोना के एक लाख से अधिक मामले  हैं:

COVID-19