Covid-19

COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में 35,932 पुष्ट मामले, रिकॉर्ड गिरावट

COVID-19 updates: यह आश्चर्यजनक है कि भारत में कोरोना ( Corona India)  के पुष्ट मामलों में अचानक रिकॉर्ड गिरावट आई है और बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के कुल 35 हज़ार 932 मामले ही सामने आए हैं।

देश में बीते 24 घंटों में 63572 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 482 रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 27 अक्टूबर को तड़के 3 बजकर 46 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना (COVID-19) के मामलों में यह अचानक गिरावट एक अच्छी बात है लेकिन यह स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए विश्लेषण का विषय भी है।

दूसरी ओर जिस तरह महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Covid-19) के मामलों में गिरावट आई है वह भी देखने वाली बात है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में मात्र 3645 मामले ही सामने आए हैं और 84 लोगों की मौत हुई है। यहां अब कुल मामलों की संख्या 16,48,665 हो गई है।

मुंबई में मौत के आंकड़ों में भी अचानक रिकॉर्ड कमी आई है और बीते 24 घंटों में 37 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। यह भी एक बहुत अच्छा संकेत है। महाराष्ट्र के सबसे अधिक संक्रमित शहर पुणे में बीते 24 घंटों में केवल 3 लोगों की मृत्यु हुई है। पुणे में 3,30,228 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं इनमें 372 लोग कल 24 घंटों में संक्रमित पाए गए हैं जबकि मुंबई में बीते 24 घंटों में 804 लोग संक्रमित हुए हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे की भी लगभग यही स्थिति है वहां बीते 24 घंटों में 497 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 219583 हुई है और वहां बीते 24 घंटों में 14 लोगों की मौत हुई है। ठाणे में मृतकों की कुल संख्या अब तक 5288 तक पहुंच चुकी है।

दक्षिण के राज्यों में भी कोरोना (Covid-19) के गिरावट का यह संकेत आश्चर्य में डालने वाला है लेकिन शुभ संकेत भी है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

इन राज्यों में आंध्र प्रदेश में 1901, कर्नाटक में 3130 और तमिलनाडु में 2708 मामले बीते 24 घंटों में सामने आए हैं।

दिल्ली (Delhi) में भी मामले घटकर बीते दिन के मुकाबले अचानक आधे से कुछ ज्यादा ही रहे हैं और बीते 24 घंटों में दिल्ली में 2832 मामले ही सामने आए हैं। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 3,59,488 हो गई है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली में 54 लोगों की मौत हुई है और कुल 6312 लोगों की अब तक मौतें हो चुकी हैं। दिल्ली में स्वस्थ होने वालों की तादाद भी 3736 रही है और इस पर समय दिल्ली के अस्पतालों में 25786 लोग का इलाज करा रहे हैं या अपने अपने घरों में आइसालेशन में हैं।

केरल में भी बीते दिन के मुकाबले अचानक गिरावट आई है और वहां 4287 लोग बीते 24 घंटों में संक्रमित हुए हैं। केरल में कुल मामलों की संख्या 397218 हो गई है और बीते 24 घंटों में मात्र 20 लोगों की मौत हुई है जो अपने आप में एक अच्छा संकेत है।

पश्चिम बंगाल में कोई कमी नहीं आई है। वहां बीते चौबीस घंटों में 4121 लोग संक्रमित हुए हैं। इस तरह वहां अब तक 353822 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

बीते 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में 59 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है और कुल 6586 लोग अब तक कोरोना के शिकार हो चुके हैं।

देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में मेघालय, नागालैंड, लद्दाख, सिक्किम ऐसे राज्य हैं जहां बीते 24 घंटों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

कोरोना से मौत (Corona deaths) के आंकड़ों के बारे में बात करें तो मेघालय, नागालैंड, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में बीते 24 घंटों में एक भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है।

अब देश में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची पर एक नज़र डालें:

Covid-19