covid-19

Covid-19 updates: भारत में कोरोना के पोज़िटिव मामले 85 लाख पर

Covid-19 updates: भारत में कोरोनावायरस (corona India) के पोज़िटिव मामले 85 लाख पर कर गए हैं।

बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 46,152 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से मरने वालों की संख्या 556 हो गई है।

भारत में अब तक कोरोनावायरस (coronavirus) ने 1,26,161 लोगों को अपना शिकार बनाया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 08 नवंबर, 2020 को तड़के 01:50 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पोज़िटिव मामलों की कुल संख्या 85 लाख 7 हज़ार 203 हो गई है।

बीते 24घंटे में देश में सर्वाधिक मामले केरल से आये हैं जहाँ 7200 पुष्ट मामले सामने आये हैं।

केरल में कोरोना के कुल मामले 4,80,669 हो गए हैं। यहाँ 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है और अब तक 1668 लोग कोरोना से मौत के शिकार हुए हैं।

दिल्ली
दिल्ली में बीते 24 घंटे में 6953 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 430784 हो गई है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली में 79 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की कुल संख्या 6912 तक पहुँच गई है।

दिल्ली के अस्पतालों में 40258 लोग अपना इलाज करा रहे हैं दिल्ली में स्वस्थ होने वालों की संख्या बीते 24 घंटे में 6338 है और अब तक दिल्ली में 383614 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1894 नए मामले सामने आए और 25 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 4,95,421 है और राज्य में कुल 7180 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में अभी भी 22,991 लोग इलाज करा रहे हैं और 4,65,250 लोग स्वस्थ हो चुके हैं ।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मामले लखनऊ से 241 बीते 24 घंटे में सामने आए हैं और वहां कुल संख्या 65,085 हो गई है और 5 लोगों की मौत हुई है। कानपुर नगर में 99, प्रयागराज 65, गाजियाबाद में 100, गोरखपुर में 38 गौतमबुद्ध नगर में 146, वाराणसी में 91, मेरठ में 132 और बरेली में 43 मामले सामने आए हैं।

ग़ाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में कोरोना (covid-19) से एक भी मौत नहीं हुई है।

महाराष्ट्र
बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (covid-19) के 3959 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह कुल मिलाकर महाराष्ट्र में अब तक 17,14,273 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 150 है और अब तक महाराष्ट्र में 45,115 लोगों के कोरोनावायरस होती है।

महाराष्ट्र के अस्पतालों में अभी भी 99,151 लोग इलाज करा रहे हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में आज सबसे अधिक 620 मामले सामने आए जबकि मुंबई में 576, पुणे में 447 और ठाणे में 430 मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक मौतें पुणे में 38 हुई हैं वहां मरने वालों की कुल संख्या 7045 हो गई है।

कर्नाटक

कर्नाटक में बीते 24 घंटों में 2258 मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक में कुल मामलों की संख्या 8,44,147 हो गई है और मरने वालों की कुल संख्या 11,369 है।

कर्नाटक के अस्पतालों में अभी भी 33,320 लोग इलाज करा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 2747 लोग स्वस्थ हो गए हैं स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 8,12,517 है।

तमिलनाडु
तमिलनाडु में 2341 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या वहां 7,41,488 हो गई है।

बीते 24 घंटों में तमिलनाडु में 25 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की कुल संख्या 11,324 हो गई है। वहां अस्पतालों में 18,966 लोग अभी भी इलाज करा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में 3928 मामले सामने आए और 58 लोगों की मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल में मामलों की कुल संख्या 4,01,394 तक पहुंच गई है और मरने वालों की कुल संख्या 7235 हो गई है। पश्चिम बंगाल के अस्पतालों में 35088 लोगों इलाज करा रहे हैं और वहां स्वस्थ होने वालों की तादाद 3,59,071 है।

बिहार
बिहार में बीते 24 घंटे में 819 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है बिहार में अब तक कुल संक्रमण के मामले 221811 हुए हैं और मरने वालों की संख्या 1136 है।

बिहार के अस्पतालों में 6763 लोग अभी भी इलाज करा रहे हैं।

राजस्थान
राजस्थान में बीते 24 घंटे में 1841 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई हैं।

अब तक राजस्थान में कुल 2,09,438 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1979 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं।

राजस्थान के अस्पतालों में 16327 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

भारत में कोरोना (Corona India) के एक लाख से अधिक मामलों वाले राज्यों की सची नीचे देखें :

covid-19