COVID-19

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले 31 लाख पार

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (COVID-19) के मामले 31 लाख के  पार कर गये है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार रात 11ः42 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस  (Coronavirus in India) केअब तक 31,05,185  पुष्ट मामले सामने आये हैं।

देश में कोविड-19 (COVID-19) से अब तक कुल 57,692 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय देश के अस्पतालों में 7,10,143 लोग इलाज करा रहे हैं और 23 लाख 36 हजार 796 लोग अपने घरों को स्वस्थ होकर लौट गए हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र अभी भी सर्वाधिक कोरोनावायरस (COVID-19) संक्रमित राज्य हैं। रविवार को एक दिन में महाराष्ट्र में 10,441 कोरोना के पुष्ट मामले सामने आये हैं।

शहरों की बात करें तो इस समय देश में दो सबसे अधिक कोरोना संक्रमण वाले शहर हैं पुणे और बैंगलुरू।

महाराष्ट्र के पुणे में पिछले 24 घंटे में 2536 कोरोना संक्रमण (COVID-19) के मामले सामने आये वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु में यह संख्या 2126 है।

देश में कोविड-19से एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमित राज्यों की सूची इस प्रकार है:

COVID-19