covid-19

COVID-19 updates भारत में कोरोना के मामले 72 लाख के पार 

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले 72 लाख के पार  हो गए हैं। भारत में  अब तक 72 लाख 37 हज़ार 82 लोग कोरोना संक्रमण से पीड़ित हुए हैं।

देश में कोरोना के मामले   एक दिन की गिरावट के बाद  पुनः बढ़ गए हैं और बीते 24 घंटों में कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या 63520 हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 14 अक्टूबर, 2020 को सुबह 3ः17 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में स्वस्थ होने वाले 73910  हैं और 723 लोगों की मौत हुई है।

भारत में 8,26,652 लोग इस समय अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि 62,98,705 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही एक दिन की गिरावट के बाद सरकार यह दावा जरूर कर रही है कि कोरोना के मामले में गिरावट आई है और लोग स्वस्थ हो रहे हैं लेकिन यह भी सच है कि पुष्ट मामलों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

COVID-19 संक्रमण का आंकड़ा कभी कम होता है कभी ज्यादा होता है। इसके लिए सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि सामान्य जनजीवन में कोरोना के प्रति लापरवाही साफ दिखाई दे रही है जो ठीक नहीं है।

कई जगह लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रख रहे हैं और साबुन से हाथ धोने के मामले भी बहुत कम दिखाई दे रहे है। अनेक दुकानों और सार्वजनिक जगहों में सैनिटाइजर भी नहीं दिख रहे हैं। यह लापरवाही कोरोना की बीमारी को देखते हुए ठीक नहीं है ।

महाराष्ट्र

अब राज्यों की बात करें। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 8522 मामले सामने आए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 15356 है । महाराष्ट्र में कुल 40701 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना की कुल मामले 15,46,837 हो गए हैं जबकि अभी भी अस्पतालों में 205415 लोग इलाज करा रहे हैं और 1297252 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

महाराष्ट्र में मौत के मामले देश में सबसे अधिक हैं। यहां अब तक 40701 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में अब तक 77 लाख 60 हज़ार लोगों का कोरोनावायरस परीक्ष्क्षण किया जा चुका है ।

आंध्र प्रदेश

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर है। यहां कोरोना के बीते 24 घंटों में 4622 मामले सामने आए और इस तरह कुल मामलों की संख्या 763573 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में इस समय 42855 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। यहाँ 714427 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट आए हैं । बीते 24 घंटों में स्वस्थ होकर जाने वालों की संख्या 5715 है। आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों में 35 लोगों की मौत हुई है और 6291 लोग वहां अब तक कोरोना से मौत के शिकार हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में अब तक 67 लाख लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका है।

कर्नाटक

देश में तीसरे स्थान पर कर्नाटक है। यहाँ बीते 24 घंटों में 8191 मामले सामने आए हैं, इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 7,26,106 हो गई है।

आंध्र प्रदेश के अस्पतालों में अभी भी 113459 लोग इलाज करा रहे हैं। बीते 24 घंटों में वहां 10431 लोग स्वास्थ्ा हुए हैं और स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 602505 हो गई है।

बीते 24 घंटों में कर्नाटक में 87 लोगों की मौत हुई है कुल मौतों की संख्या 10,123 हो चुकी है।

कर्नाटक में अब तक 61 लाख 4 हजार लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका है।

तमिलनाडु

देश में चौथे स्थान पर तमिलनाडु है। बीते 24 घंटों में तमिलनाडु में 4666 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 665930 हो गई है ।

इस समय तमिलनाडु के अस्पतालों में 43239 लोग इलाज करा रहे हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की बीते 24 घंटों में संख्या 5117 हुई है।

तमिलनाडु में अब तक 612320 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में तमिलनाडु में 57 लोगों की मौत हो चुकी है और वहां पर अब तक 10371 लोग कोरना से मौत के शिकार हो चुके हैं।

तमिलनाडु में अब तक 84 लाख 90 हज़ार लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटों में 2957 नए मामले सामने आए हैं । इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 442118 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में अस्पतालों में अभी 38082 लोग इलाज करा रहे हैं। बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में स्वस्थ होने वालों की तादाद 3662 हुई है और इन्हें मिलाकर कुल स्वस्थ होने की वालों की संख्या 397570 है।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 28 मौतें हुई में इन्हें मिलाकर कुल मौतों की संख्या 6466 है।

उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोनावायरस के परीक्षण किये जा चुके हैं। यहाँ कुल परीक्षणों की संख्या 1.20 करोड़ है ।

दिल्ली

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में बीते 24 घंटों में 3036 मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 314224 हो गई है।

इस समय दिल्ली के अस्पतालों में 21490 लोग इलाज करा रहे हैं। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 2036 लोग स्वस्थ हुए हैं स्वस्थ होने वालों की संख्या 286880 हो गई है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से 45 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कुल मौतों की संख्या 5854 हो गई है।

दिल्ली की लगभग डेढ़ लाख की आबादी में से अब तक मात्र 37 लाख1 हज़ार लोगों का ही कोरोनावायरस परीक्षण हुआ है।

अब देश के उन राज्यों पर असर डालते हैं जहां एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले हैं: