covid-19

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले 86 लाख पार

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले 86 लाख पार कर गए हैं और  मरने वालों की संख्या एक लाख 27 हजार से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 11 नवंबर को 2:40 तड़के जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना ( corona India) के  44,724 मामले सामने आए है और कुल मामलों की संख्या 86,35,754  हो गई है वहीं 80,11,844 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

देश में महाराष्ट्र में मामलों में गिरावट आरही है वहीं दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना का कहर जारी है।

दिल्ली

बीत 24 घंटे में सबसे अधिक मामले दिल्ली में आए हैं जहाँ 7830 लोग संक्रमित पाए गए हैं और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 458382 हो गई है।

दिल्ली में मरीजों की बढ़ती संख्या से अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है और अस्पतालों द्वारा भरी वसूली किये जाने की शिकायतें मिल रही है।

दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 41385 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। यह अच्छी बात है कि बीते 24 घंटे में 6157 लोग स्वस्थ हुए हैं और स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 402864 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना (covid-19)से मरने वालों की संख्या भी थम नहीं रही है और बीते 24 घंटे में दिल्ली में 83 लोगों की कोरोनावायरस ने जान ले ली है। दिल्ली में मरने वालों की कुल संख्या 7142 तक पहुंच गई है।

केरल

दूसरे स्थान पर केरल है जहां बीते 24 घंटे में 6010 तक लोग संक्रमित पाए गए हैं 28 लोगों की मौत हुई है।

केरल में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 495713 तक पहुंच गई है और मरने वालों का आंकड़ा 1743 हो गया है। यहां 78696 लोग इलाज करा रहे हैं जबकि स्वस्थ होने वालों के कुल संख्या 415158 हो गई है।

महाराष्ट्र

बीते 24 घंटे में संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र अब तीसरे स्थान पर है जहां 3798 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।देश में सबसे अधिक 110 लोगों की कोरोना से मौत के मामले महाराष्ट्र में ही  है।

महाराष्ट्र के कुल मामलों में देश में नंबर वन है और वहां अब तक 1726926 लोग संक्रमित हुए हैं और 45435 लोग कोरोनावायरस से मौत के शिकार हुए हैं।

महाराष्ट्र में 1585091 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अस्पतालों में 92461 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

इसके बाद कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 2362, उत्तर प्रदेश में 2121,   आंध्र प्रदेश में 1886, तमिलनाडु में 2146, पश्चिम बंगाल में 3891 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना (Corona India) के एक लाख से अधिक मामलों वाले 19 राज्यों कीसूची नीचे देखें :–

covid-19