COVID-19

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले 36 लाख से अधिक

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (COVID-19)  के मामले 36 लाख से अधिक हो गये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 31 अगस्त रात 09:42 बजे जारी आँकड़ों के अनुसार  अब देश में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 36,79,411  हो गई।

एक दिन में 44,300 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं और कई राज्यों के आँकड़े रात 10 बजे तक प्राप्त नहीं हुए थे।

भारत में कोरोनावायरस  (Coronavirus in India)  से 65,178  लोगों की मौत हो चुकी है और 28,18,471 लोग अस्पतालों से इलाज कराकर स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

इस समय देश के अस्पतालों में 7,79,239  लोग इलाज करा रहे हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना (COVID-19) संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र देश का नंबर वन बना हुआ है और वहां कोरोनावायरस (COVID-19) के पुष्ट मामलों की संख्या 7,92,541 हो गई है।

सोमवार को जिन राज्यों से पिछले 24 घंटे के कोरोना के पुष्ट मामलों की जानकारी मिली, वे हैं:

महाराष्ट्र 11,852

आंध्र प्रदेश 10400

तमिलनाडु  5956

कर्नाटक  6495

उत्तर प्रदेश  4782

दिल्ली  1358

पश्चिम बंगाल  2993

बिहार 1324

तेलंगाना 1873

ओडिशा  2620

राजस्थान  645

केरल  1530

हरियाणा  1450

पंजाब 1466

जम्मू और कश्मीर 535

गोवा 414

पुदुचेरी  284

त्रिपुरा में 321

चंडीगढ़ 191

नागालैंड 28

दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 21

सिक्किम में 25

मिजोरम में 3 कोरोना के पुष्ट मामले सामने आए हैं।

रात 10:00 बजे तक कई राज्यों के आँकड़े प्राप्त नहीं हुए । भारत में 30 अगस्त तक 4,23,07,914 लोगों का कोरोनावायरस (COVID-19) परीक्षण किया जाचुका है।

 

31 अगस्त रात 08ः48 बजे जारी आँकड़ों के अनुसार एक लाख से अधिक कोरोना (COVID-19)   संक्रमित वाले राज्य हैं :

COVID-19