COVID-19

COVID-19 updates : भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 18,04,702

COVID-19 updates : भारत में कोरोना (Covid-19)  के संक्रमण के कुल मामले अब तक 18,04,702 हो गए हैं इनमें स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 11 लाख 87 हजार 228 है।

भारत में कोरोना से अब तक 38,161 लोगों की मौत हो चुकी है और अस्पतालों में 5,71,879 लोग इलाज करा रहे हैं।

यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 2 अगस्त की रात 11ः06 बजे  प्रसारित बुलेटिन में दी गई है।

भारत में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (COVID-19) से अब तक 4,41,228 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस राज्य में रविवार को एक दिन में संक्रमित होने वालों की संख्या 9509 रही।

तमिलनाडु में अब तक कुल 2,57,613 लोग संक्रमित हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश में अब तक 1,58,764, दिल्ली में 1,37,677, कर्नाटक में 1,34,819 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में संक्रमित होने वालों की संख्या 92,921 है वहीं पश्चिमी बंगाल में 75,516 लोग संक्रमित हुए हैं।

तेलंगाना में यह संख्या 66,677  है।

गुजरात में 63,675

बिहार में 57,270

राजस्थान में 44,410

असम में 42,905

हरियाणा में 36,519

उड़ीसा में 34,913

मध्य प्रदेश में 33,535

केरल में 25,912 लोग संक्रमित हुए हैं।

अगर कोरोना से मौत का आंकड़ा देखा जाए तो महाराष्ट्र में 260] तमिलनाडु में 98] आंध्र प्रदेश में 67. दिल्ली में 15 और कर्नाटक में 84 लोगों की मौत हो चुकी है।

यहाँ कोरोना के बारे में कुछ राज्यों की जानकारी निम्न प्रकार है :

COVID-19