COVID-19

COVID-19 updates भारत  में कोरोना (COVID-19) के मामले 21 लाख के पार

COVID-19 updates :  भारत  में कोरोना (COVID-19) के मामले 21 लाख के पार पहुँच गए हैं और सरकार दावा कर रही है कि इन मामलों में होने वाली मृत्यु दर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 8 अगस्त  की रात  8:39 बजे जारी विज्ञप्ति के अनुसार  भारत में  कोरोना से अब तक कुल  21,27,960 लोग संक्रमित हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 8 अगस्त  की रात  8:39 बजे जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश में कोरोना (COVID-19) से मरने वालों की संख्या 43,127  हो गई है और स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 14 लाख 60 हजार 777 है।

वैश्विक स्तर पर तुलनात्मक रूप में, भारत में प्रति मिलियन मामलों की संख्या सबसे कम मामलों वाले देशों में से एक है, जहां पर मामलों का प्रति मिलियन वैश्विक औसत 2,425 है वहीं भारत में यह औसत 1,469 है।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के सबसे अधिक 4,90,262 मामले महाराष्ट्र से हैं जबकि 2,17,040 मामले आंध्र प्रदेश के हैं।

सरकार के अनुसार इस समय देश के अस्पतालों में 6,23,603लोग इलाज करा रहे हैं ।

आज रात  8:39 बजे तक  सर्वाधिक 41,096 कोरोनावायरस (COVID-19) के मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक 12,822 मामले महाराष्ट्र से हैं जबकि 10,080 मामले आंध्र प्रदेश के हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में अब तक 2 करोड़ 33 लाख 87 हज़ार 171 लोगों का कोरोनावायरस का परीक्षण किया जा चुका है ।

8 अगस्त  की रात  8:15 बजे जारी देशभर के कोरोना मामलों की संख्या निम्न प्रकार है :

COVID-19

COVOID-19

COVID-19