COVID-19

COVID-19 updates : भारत में कोविड-19 के कुल मामले हुए 24 लाख के पार

COVID-19 updates:   गुरूवार 13 अगस्त को शाम 04ः05 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविद-19(COVID-19)  के पुष्ट मामलों की संख्या 24 लाख 519 हो गई है ।
भारत में अब तक कोविड -19 (COVID-19) से  47,176 लोगों की मौत हो चुकी है और 16,98,062 लोग स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को लौट गए हें।
देशभर के अस्पतालों में इस समय 6,54,807  लोग इलाज करा रहे हैं।
देश में इस समय एक लाख से अधिक कोरोना (COVID-19) के मामलों वाले 7 राज्य हैं महाराष्ट्र, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ।

मुंबई इस समय देश का सबसे संक्रमित महानगर कहा जासकता है जहाँ  कोरोना से 1,26,356 लोग संक्रमित हुए हैं और 6,943 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना से 1,48,5046 लोग संक्रमित  हैं और अस्पतालों में इलाज करके घर लौटने वालों की संख्या 1,33,405 है। इस समय दिल्ली के अस्पतालों में 10,946 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

भारत में सबसे अधिक प्रभावित कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र  सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, और ताजा आँकड़ों के अनुसार वहाँ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 13 अगस्त को 5,48,313  पार कर गई है।

महाराष्ट्र में हालांकि 3,81,883 लोग ठीक हो गए हैं और 1,47,513 अपना इलाज करा रहे हैं।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गुरूवार 13 अगस्त को शाम 04ः05 बजे तक 50 हज़ार से अधिक कोरोना संक्रमित वाले राज्य इस प्रकार हैं:
COVID-19 ipdates