COVID-19

COVID-19 updates: भारत में कोविड-19 के मामले 42 लाख 77 हज़ार 584 हुए

COVID-19 updates: भारत में कोविड-19 (Corona in India)  के मामले बढ़कर 42 लाख 77 हज़ार 584  हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 7 सितंबर, 2020 को रात 11ः59 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में 75,022  कोरोना (COVID-19)  के नये पुष्ट मामले सामने आये हैं। ये मामले दुनिया में सबसे अधिक हैं।

कोरोना (COVID-19)   से एक दिन में 7 सितंबर को अमरीका में 45,350 नये मामले सामने आये वहीं ब्राज़ील में नये पुष्ट मामले 30,168 ही रहे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से देश में मरने वालों की संख्या 72, 816 हो गई है।

भारत के राज्यों में  कोरोना (COVID-19)   से  सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। वहां अब तक 27,027 लोगों को कोरोनावायरस ने निगल लिया है। सोमवार को महाराष्ट्र में 1 दिन में 423 लोगों की मौत हुई है।

मौत के मामलों में दूसरा स्थान तमिलनाडु का है। वहां अब तक 7928 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 1 दिन में 89 लोगों की मृत्यु हुई मौत।

तीसरा स्थान कर्नाटक का है वहां अब तक 6534 लोगों की मौत हो चुकी है। कल 1 दिन में 141 लोगों  की मौत हुई।

कोरोना (COVID-19)  के बढ़ते हुए मामले यह चेतावनी देते हैं कि अगर लापरवाही बरती, मास्क नहीं लगाया, सामाजिक दूरी बनाये नहीं रखी और साबुन से हाथ नहीं धोए तो मुश्किलों में फंस सकते हैं। सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बातें नहीं मानी तो कोविड-19 के खुले पंजे कभी भी शिकार कर सकते हैं।

भारत में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमित वाले राज्य हैं :

COVID-19

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक लाख से कम कोरोना संक्रमण वाले राज्य है

COVID-19