COVID-18

COVID-19 updates : भारत में 24 घंटों में कोरोना के 54,865 मामले

COVID-19 updates :  भारत (India) में कोविड-19 (COVID-19) के मामले पिछले 24 घंटों में  सबसे अधिक 54,865 मामले दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 01 अगस्त को देर रात 11ः15 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस (Corona in India) के पुष्ट मामलों की संख्या 17,51,919 हो गई है।

यह अलग बात है कि देश में कोविड-19 (COVID-19) की कोई दवा न होने के बावजूद अस्पतालों में भर्ती लोगों में से स्वस्थ होने वालों की तादाद 11,46,879 है जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

भारत में कोरोना (COVID-19 in India) से मरने वालों (Deaths) की संख्या 37,403 हो गई है।

इस समय भी देश के अस्पतालों में 5,67,205 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

कोरोना (COVID-19) से संक्रमितों होने वालों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र (Maharashtra) में है, जहाँ अब तक 4,31,719 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 15,316 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 9601 लोग COVID-19 से संक्रमित हुए और 322 लोगों की मौत हो गई है। यहां 24 घंटों में ठीक होने वालों की तादाद भी 10,725 रही।

देश में संक्रमित लोगों में दूसरा स्थान तमिलनाडु का है। वहां अब तक 2,51,738 लोग संक्रमित हुए हैं। 24 घंटों में संक्रमित होने वालों की संख्या तमिलनाडु में5879 रही और 99 लोग मौत के शिकार हुए।

दिल्ली में अब 1,36,716 लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा 3989 हो गया है।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 1118 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में मौत का आंकड़ा घटा है।

कर्नाटक (Karnataka)  में  एक दिन में 5172लोग संक्रमित हुए हैं और मरने वालों की संख्या 98 हो गई है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो कल एक दिन में 3587 लोग कोरोना से संक्रमित हुए और 47 लोगों की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश में अब तक 89,048 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि ठीक होने वालों की संख्या 51,334  है और मौत का आंकड़ा 1677 तक पहुँचा है।

 

पिछले 24 घंटों में देश के कुछ राज्यों में संक्रमित होने वालों की संख्या नीचे दी गई है  :

आंध्र प्रदेश 1,50,209

कर्नाटक  129287

पश्चिम बंगाल 72,777

तेलंगाना में 64786

गुजरात में 62574

बिहार में 54508

राजस्थान में 43243

असम 41727

हरियाणा 35758

उड़ीसा 33479

मध्य प्रदेश  32614

केरल  24743

जम्मू कश्मीर 20972

पंजाब 17,063