COVID-19 updates: कुल 13,430 मामले सामने आए, 1,768 संक्रमित ठीक हुए

COVID-19 updates :  16 अप्रैल, 2020 को रात 11:43 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) के कुल 13,430 मामले सामने आए हैं।

इनमें इस समय COVID-19  संक्रमित (Active) की संख्या 11,214 हो गई है जबकि 1,768 रिकवर कर चुके हैं और 448 लोगों की मौत हो चुकी है।

कल गुरूवार को एक दिन में  COVID-19 के 1059 नए मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की मौत हुई है किंतु 259 लोग ठीक भी हो चुके है।

COVID-19 के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें पश्चिम बंगाल में 18,  उत्तर प्रदेश में 70, तेलंगाना में 50, तमिलनाडु में 25, राजस्थान में 55, पंजाब में 11, मेघालय में 2, महाराष्ट्र में 286,  मध्यप्रदेश में 226, केरल में 7, कर्नाटका में 36, झारखंड में 1,  जम्मू कश्मीर में 14, हरियाणा में 11, गुजरात में 163, बिहार में 11, असम में 2  और आंध्र प्रदेश में 9 हैं।

अभी तक 325 जिलों में COVID-19 का  कोई भी मामला सामने नहीं आया है। माहे, पुडुचेरी में पिछले 28 दिन से कोई भी नया मामला (पॉजिटिव) सामने नहीं आया है।

निम्नलिखित जिलों में पिछले 14 दिन से कोई COVID-19 का नया मामला सामने नहीं आया है :

राज्य जिलों की संख्या जिलाजिलों के नाम
बिहार 1 पटना
पश्चिम बंगाल 1 नदिया
राजस्थान 1 प्रतापगढ़
गुजरात 2 गिर सोमनाथ, पोरबंदर
तेलंगाना 1 भद्राद्री कोठागुडेम
गोवा 1 दक्षिणी गोवा
उत्तराखंड 1 पौढ़ी गढ़वाल
उत्तर प्रदेश 1 पीलीभीत
जम्मू और कश्मीर 1 राजौरी
मणिपुर 1 इम्फाल पश्चिम
छत्तीसगढ़ 3 बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव, रायपुर
मिजोरम 1 आइजोल पश्चिम
कर्नाटक 5 देवनगेरे, कोदागू, तुमकुर, उडुपी और बेल्लारी
केरल 2 वायनाड और कोट्टायम
पंजाब 2 एसबीएस नगर

होशियारपुर (29-03-2020)

हरियाणा 2 पानीपत

रोहतक (30-03-2020)

मध्य प्रदेश 1 शिवपुरी