COVID-19

COVID-19 updates : 32 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में 18,860 मामले

COVID-19 updates :  भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) के कुल 18,860 मामले सामने आए हैं।  21 अप्रैल, 2020 को शाम 03: 37 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 32 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में इस समय 14,969 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं तथा 3,290 लोग कोरोना से मुक्त हो गए हैं।देश में  अब तक कुल 601 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक कई राज्यों ने अपने आंकड़े रिलीज नहीं किये थे।देश में कुल 36 राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश हैं (28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश)।गोवा (Goa) कोरोना (COVID-19) मुक्त हो गया है। वहाँ कोई सक्रिय मामला नहीं है।

महाराष्ट्र में  कोरोना (COVID-19)  के अब तक सबसे अधिक 4,666  मामले हैं, इसके बाद दिल्ली में 2081, गुजरात में 2066 , राजस्थान में  1659 और तमिलनाडु में 1520  मामले हैं।

महाराष्ट्र में  अब तक कुल 232,  गुजरात में 77, मध्य प्रदेश में  76 और दिल्ली में 47 लोगों की मौत हुई है।

आज सबसे अधिक 6 मौतें गुजरात में हुई हैं। प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा 1298 मामले अहमदाबाद के हैं।।

COVID-19 के आज मंगलवार को 317  नए मामले सामने आए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है किंतु 17 लोग ठीक भी हो चुके है।

COVID-19 के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें पश्चिम बंगाल में 53, राजस्थान में 83,  गुजरात में 127 और आंध्र प्रदेश में  35 हैं।