COVID-19

COVID-19 updates : 5478 कन्फर्म, 4839 एक्टिव मामले, 167 लोगो की मौत

COVID-19 updates : स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर जारी आँकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित 5478 कन्फर्म मामले सामने आए हैं इनमें से अभी तक 4839 एक्टिव हैं तथा 472 रिकवर कर चुके हैं। देश में कुल 167 लोगो की मौत हो चुकी है।

COVID-19 के सबसे अधिक 60 नए मामले महाराष्ट्र में आए हैं ।

जिन राज्यों में COVID-19 के नये मामले सामने आये हैं वे हें राजस्थान 15, उत्तराखंड एक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक, आंध्र प्रदेश 15, उत्तर प्रदेश एक, कर्नाटक 6, हरियाणा 12, पश्चिमी बंगाल 8।

पश्चिम बंगाल में दो लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में 3 लोग ठीक हुए हैं वहीं उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति संक्रमण से मुक्त हो गया है।