COVID-19

COVID-19 updates:  देश में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 6029 मामले

COVID-19 updates: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 22 मई,2020 की मध्य रात्रि 12ः13 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में  कल एक दिन में  कोरोना (COVID-19) के अब तक सर्वाधिक 6029 मामले सामने आए हैं।

 देश में कोविड-19 (COVID-19) के मामले एक लाख 18 हज़ार 226 हो गए  किन्तु स्वस्थ होने वालों की तादाद भी 48,553 है। कोविड-19 के से मरने वालों की संख्या 3, 584 है।
स्वास्थ्य मंत्रालयके अनुसार सबसे ज्यादा मामले 2345 महाराष्ट्र में हैं जबकि दूसरा स्थान 776 तमिलनाडु और तीसरा स्थान 571 दिल्ली का है।

कोरोना से सर्वाधिक पीडित दस राज्य हैं महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश्,ा उत्तर प्रदेश्,ा पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब,।

गुरुवार 21 मई को जिन राज्यों में कोविड-19(COVID-19)  का कोई मामला नहीं आया वे राज्य है लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, पुदुचेरी, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव।

गुरुवार को ठीक होने वाले लोगों की तादाद 3131 रही। इसके मायने यह हुए कि कल एक दिन में बीमार हुए लोगों के मुकाबले ठीक होने वाले का प्रतिशत 50ः से अधिक रहा है।

गुरुवार को देश में कोरोना (COVID-19) से 148 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक मौतें 64 महाराष्ट्र्र में हुई जबकि गुजरात में 24, दिल्ली में 18, उत्तर प्रदेश में 11 मौतें हुई।

जिन राज्यों में कल कोरोना (COVID-19) से एक की भी मौत नहीं हुई वह राज्य हैं हरियाणा, केरल, झारखंड, चंडीगढ,़ असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ,़ गोवा, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, पुदुचेरी ,मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादरा दमन दीव, कर्नाटक और बिहार।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई में सामने आए जहां 1382 लोग कोरोना (COVID-19) से संक्रमित हुए। इसके बाद थाणेे में 368, पुणे में 186हैं।